जयनगर-समस्तीपुर पैसेंजर पर पत्थरबाजी, 5 बोगियों की 40 खिड़कियों का शीशा टूटा ; 6 जख्मी, एक गिरफ्तार

Updated at : 26 Nov 2023 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
जयनगर-समस्तीपुर पैसेंजर पर पत्थरबाजी, 5 बोगियों की 40 खिड़कियों का शीशा टूटा ; 6 जख्मी, एक गिरफ्तार

Train News: ट्रेन पर पत्थरबाजी के मामले में किशोर के साथियों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है. पकड़ा गया किशोर कल्याणपुर थाना क्षेत्र का रहनेवाला है.

विज्ञापन

बिहार के  समस्तीपुर में 05536 जयनगर-समस्तीपुर सवारी गाड़ी पर शनिवार की देर रात पत्थरबाजी की गयी है. घटना समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के हायाघाट-रामभद्रपुर स्टेशन के बीच हुई. पत्थरबाजी में कोच के शीशे टूट गये. जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए एक किशोर को हिरासत में लिया है.

जानकारी के अनुसार जयनगर से खुलने के बाद समस्तीपुर ट्रेन आ रही थी. इसी दौरान हायाघाट के पास कुछ युवक चढ़े. उन्होंने चेन पुलिंग करने की कोशिश की. इसका यात्रियों ने विरोध किया. इसके बाद रामभद्रपुर स्टेशन पर युवक पहुंचे.  सवारी गाड़ी के पैसेंजरों से गाली-गलौज करने लगे.  स्टेशन पर ही कोच पर पत्थरबाजी भी शुरू कर दी. इसके बाद आसपास के यात्रियों ने एक किशोर को पकड़ लिया. घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ भी मौके पर पहुंची. इसके बाद किशोर को हिरासत में लिया गया. इस घटना के कारण 15 मिनट तक ट्रेन रामभद्रपुर स्टेशन पर ही खड़ी रही.

Also Read: नित्यानंद और कुशवाहा की मुलाकात के बाद बिहार में तेज हुई सियासी चर्चा, पढ़िए तेजस्वी ने क्या कुछ कहा
साथियों पर भी मुकदमा दर्ज

ट्रेन पर पत्थरबाजी के मामले में किशोर के साथियों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है. पकड़ा गया किशोर कल्याणपुर थाना क्षेत्र का रहनेवाला है. आरपीएफ ने उसके साथियों पर भी मुकदमा दर्ज किया है. ट्रेन की कुल पांच बोगियां क्षतिग्रस्त हुई हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन