जेल में राखी बांधने पहुंचीं बहनें, पीले कुर्ते-पिंक धोती में दिखे CM सम्राट, तस्वीरों में देखें बिहार का रक्षाबंधन

Updated:
विज्ञापन

जेल में राखी बांधती बहनें और सीएम सम्राट की तस्वीर

Bihar Rakshabandhan: रक्षाबंधन के मौके पर बिहार में भी उत्सव का माहौल है. आम लोगों से लेकर नेताओं तक, सभी भाई-बहन के इस खास रिश्ते को सेलिब्रेट कर रहे हैं. कहीं बहनें जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं, तो कहीं मुख्यमंत्री और नेताओं ने बहनों से राखी बंधवाई. तस्वीरों में देखिए बिहार में रक्षाबंधन की खास झलकियां.

विज्ञापन

Bihar Rakshabandhan: रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर पूरे बिहार में उत्साह है. भाई-बहन के प्यार का यह पर्व खास अंदाज में मनाया जा रहा है. जेलों में बंद भाइयों से मिलने बहनें पहुंचीं. वहीं, मुख्यमंत्री और कई नेताओं ने भी बहनों से राखी बंधवाई.

आपके शहर में

विज्ञापन

जेल में भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं बहनें

रक्षाबंधन पर बिहार की जेलों में भी भावुक नजारा देखने को मिला. बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं. जेल प्रशासन की व्यवस्था के बीच बहनों ने सलाखों के बाहर से भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके लिए मंगलकामना की.

मुजफ्फरपुर में जेल में अपनी बहनों से राखी बंधवाते कैदी
मुजफ्फरपुर में जेल में अपनी बहनों से राखी बंधवाते कैदी

CM सम्राट चौधरी ने बहनों से बंधवाई राखी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री आवास पर बहनों से राखी बंधवाई. इस दौरान उनका खास अंदाज भी देखने को मिला. सीएम पीले रंग के कुर्ते और पिंक धोती में नजर आए. उन्होंने बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं.

लोक सेवक आवास पर बहन से राखी बंधवाते सीएम सम्राट
लोक सेवक आवास पर बहन से राखी बंधवाते सीएम सम्राट

निशांत कुमार ने ब्रह्माकुमारी दीदियों से बंधवाई राखी

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने भी रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. उन्होंने अपने आवास पर ब्रह्माकुमारी दीदियों से राखी बंधवाई. इस दौरान भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का संदेश दिया गया.

ब्रह्माकुमारी दीदियों से राखी बंधवाते निशांत
ब्रह्माकुमारी दीदियों से राखी बंधवाते निशांत

नीतीश कुमार ने की पेड़ बचाने की अपील

रक्षाबंधन के मौके पर नीतीश कुमार ने लोगों से खास अपील की. उन्होंने पेड़ लगाने और उन्हें बचाने का संदेश दिया. पर्यावरण संरक्षण को लेकर उन्होंने लोगों को जागरूक किया.

नीतीश कुमार ने ट्वीट कर की अपील
नीतीश कुमार ने ट्वीट कर की अपील

दिल्ली में बहनों से राखी बंधवाएंगे तेजस्वी और तेज प्रताप

लालू प्रसाद यादव का पूरा परिवार रक्षाबंधन के लिए दिल्ली में है. तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव भी दिल्ली में अपनी बहनों से राखी बंधवाएंगे. परिवार के बीच त्योहार को लेकर खास उत्साह है.

प्रशांत किशोर को महिलाओं ने बांधी राखी

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने भी रक्षाबंधन मनाया. पार्टी कार्यालय में महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी. प्रशांत किशोर ने सभी बहनों का आभार जताया और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं.

जन सुराज ऑफिस में राखी बंधवाते प्रशांत किशोर
जन सुराज ऑफिस में राखी बंधवाते प्रशांत किशोर

बिहार में रक्षाबंधन के मौके पर अलग-अलग जगहों से भाई-बहन के प्यार की तस्वीरें सामने आईं. मुख्यमंत्री आवास से लेकर जेल और राजनीतिक दलों के कार्यालय तक त्योहार की रौनक दिखी.

Also Read: मल्लिका शेरावत को तेज प्रताप ने कहा- हॉट एंड सेक्सी लग रही हैं, एक्ट्रेस बोलीं- बिहार की सारी लड़कियां आप पर लट्टू हो जाएंगी



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन