8, 9, 10 जुलाई को बिहार के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

बिहार मौसम खबर (सांकेतिक फोटो)

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम विभाग ने 8 से 10 जुलाई तक के लिए भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. उत्तर और पूर्वी बिहार के 24 जिलों में बिजली चमकने और तेज हवाओं की आशंका है. 10 जुलाई को मधुबनी और सुपौल में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मॉनसून के सक्रिय होने के बाद मौसम विभाग ने 8, 9 और 10 जुलाई 2026 के लिए चेतावनी जारी की है. अगले तीन दिनों तक राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. पटना समेत दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है.

आपके शहर में

विज्ञापन

8 जुलाई के 24 जिलों में येलो अलर्ट

8 जुलाई को मौसम विभाग ने उत्तर, पूर्वी और मध्य बिहार के 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई शामिल हैं.

इन इलाकों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है. पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, अरवल, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.


9 जुलाई को 24 जिलों में जारी रहेगा येलो अलर्ट

9 जुलाई को भी उत्तर और पूर्वी बिहार के 24 जिले येलो अलर्ट पर रहेंगे. इस दिन 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है. पटना, गया, बक्सर और दक्षिण-पश्चिम बिहार के अन्य जिलों में इस दिन भी मौसम सामान्य रहने की संभावना है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

10 जुलाई को मधुबनी और सुपौल में ऑरेंज अलर्ट

10 जुलाई को मौसम सबसे ज्यादा प्रभावित रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने मधुबनी और सुपौल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन दोनों जिलों में गरज-चमक के साथ बहुत भारी बारिश हो सकती है.

10 जुलाई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट जारी रहेगा.

इन जिलों में भारी बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 8, 9 और 10 जुलाई को पटना, गया, नालंदा और दक्षिण-पश्चिम बिहार के अन्य जिलों में फिलहाल कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है. इन जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है और मौसम सामान्य रहने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: बिना पटना जंक्शन गए पहुंचेंगे बिहारशरीफ, नेउरा-दनियावां नई रेल लाइन का काम पूरा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन