Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में बारिश के आसार, ठंड को लेकर पढ़िए क्या है लेटेस्ट अपडेट
Published by : RajeshKumar Ojha Updated At : 26 Feb 2024 8:05 AM

27 और 28 को मुख्य रूप से बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है.
27 और 28 फरवरी को पटना सहित दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बिहार में कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं. आइएमडी ने इसको लेकर एक पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम में आने वाला यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से है, जो 26 फरवरी को पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने जा रहा है.
तापमान में कोई खास बदलाव नहीं
आइएमडी की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस पश्चिमी विक्षोभ की वजह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है. हालांकि बारिश और बादल छाये रहने से मौसम में कुछ ठंडक महसूस हो सकती है. हालांकि जेट स्ट्रीम की सक्रियता कभी भी मौसमी बदलाव ला सकती है. इधर, 25 फरवरी रविवार को जमुई, बांका, नवादा और मुंगेर में कुछ जगहों पर बारिश दर्ज की गयी है.
इन जिलों में हो सकती है बारिश
27 और 28 को मुख्य रूप से बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है. रविवार को राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान मधुबनी में 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By RajeshKumar Ojha
Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए