Bihar Rain Alert: अगले दो घंटे के दौरान बिहार के इन 6 जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

सांकेतक फोटो
Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि अरवल, जहानाबाद, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया में अगले दो से तीन घंटे के दौरान बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कुछ जगहों पर ठनका गिरने की भी आशंका है. हालांकि इन जिलों को छोड़कर पूरे राज्य में मौसम सामान्य रहेगा.
Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 6 जिलों अरवल, जहानाबाद, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया में अगले दो से तीन घंटे के दौरान बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि बारिश के दौरान कई जगहों पर ठनका गिरने की भी संभावना है. इस दौरान 30 से 40 कि. मी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.
लू और भीषण गर्मी की चपेट में रहेंगे राज्य के ये जिले
वहीं मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 10 से 16 मई के बीच हीट वेव के चलने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने बताया है कि इस दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहने की संभावना है, वहीं पछुआ हवाओं के प्रभाव के चलते प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी दी गई है.सबसे अधिक प्रभावित जिले उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिम बिहार के रहेंगे. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और अरवल के नगर निकाय क्षेत्र लू और भीषण गर्मी की चपेट में रहेंगे.
राज्य के अधिकांश हिस्सों में बहेगी गर्म एवं शुष्क हवा
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि मध्य भारत और ओडिशा के पास एक प्रति चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है. इसके प्रभाव से बिहार के अधिकांश हिस्सों में गर्म एवं शुष्क पछुआ हवाएं बहेंगी. इसका सीधा असर तापमान पर पड़ेगा, जिससे दिन और रात दोनों में गर्मी अधिक महसूस की जाएगी. 16 मई तक प्रदेश में हॉट डे और हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
लोगों से मौसम विभाग की खास अपील
हालांकि, उत्तर-पूर्वी बिहार के जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में गर्मी का प्रभाव अपेक्षाकृत कम रहेगा. यहां हॉट डे या हीट वेव की संभावना नगण्य है. मौसम विभाग ने नागरिकों को चेताया है कि वे जरूरी न हो तो दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें. धूप में निकलते समय सिर ढकें, पानी अधिक पिएं और बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prashant Tiwari
प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




