सरकार बनते ही विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ आया अविश्वास प्रस्ताव, 24 अगस्त को सदन में होगा फ्लोर टेस्ट

बिहार विधानसभा के वर्तमान अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को अध्यक्ष पद से हटाने को लेकर राजद के विधायक ललित कुमार यादव के प्रस्ताव पर महागठबंधन दलों के सदस्यों का संयुक्त हस्ताक्षर युक्त पत्र बुधवार को विधानसभा सचिव को सौंपा गया है.
महागठबंधन की सरकार बनने के साथ ही बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को पद से हटाने की पहल आरंभ हो गयी. बिहार विधानसभा के वर्तमान अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को अध्यक्ष पद से हटाने को लेकर राजद के विधायक ललित कुमार यादव के प्रस्ताव पर महागठबंधन दलों के सदस्यों का संयुक्त हस्ताक्षर युक्त पत्र बुधवार को विधानसभा सचिव को सौंपा गया है. इधर, जो सूचना आ रही है उसके अनुसार 24 अगस्त को सदन में फ्लोर टेस्ट होगा. बिहार की नई सरकार में बिहार विधान सभा का विशेष सत्र 24 और 25 अगस्त को होगा.
पत्र में महागठबंधन दल के सदस्यों ने मांग की है कि बिहार विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली के नियम 110 के तहत दिनांक 10 अगस्त, 2022 को वर्तमान अध्यक्ष बिहार विधानसभा में इस सभा का विश्वास नहीं रहा. इस अविश्वास प्रस्ताव पर महागठबंधन दलों के 50 से अधिक सदस्यों का हस्ताक्षर है. बिहार विधानसभा की कार्य संचालन नियमावली के नियम 110 के तहत अध्यक्ष को पद से हटाने के लिए 14 दिन पहले नोटिस दी जायेगी. इसी के तहत 24 अगस्त को संभावित सत्र की तिथि तय की गयी है. इस बीच अध्यक्ष यदि स्वत: पद छोड़ देंगे तो नये अध्यक्ष का चुनाव होगा.
14 दिन पहले दी गयी नोटिस को सदन के अंदर पढ़ कर सुनायेंगे. कम से कम 38 सदस्य इसके पक्ष में खड़े होंगे. यदि इससे कम सदस्य खड़े होंगे तो प्रस्ताव खारिज हो जायेगा. नियम के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद सदन की कार्यवाही के लिए आसन पर अध्यक्ष नहीं बैठेंगे. उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में सदन की कार्यवाही चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




