Bihar Politics: अमिताभ बच्चन करा रहे दागी मंत्रियों का परिचय, बिहार में भाजपा का फिल्मी अंदाज में हमला

बिहार में बनी नयी सरकार के मंत्रियों को बीजेपी लगातार घेर रही है. दागी मंत्रियों पर हमला किया जा रहा है. इस बीच भाजपा ने एक फिल्म के सीन को दिखाते हुए महागठबंधन पर हमला बोला है.
बिहार में सियासी उलटफेर के बाद महागठबंधन की सरकार सूबे में बनी है. जदयू ने हम, राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर नयी सरकार बनायी और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने. नीतीश कुमार की नयी कैबिनेट में सबसे अधिक मंत्री राजद के हैं. वहीं नये मंत्रियों के द्वारा शपथ ग्रहण करते ही विपक्षी दल भाजपा ने दागी मंत्रियों को निशाना बनाया और हमले शुरू किये. अब बिहार भाजपा के ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया गया है जिसमें अमिताभ बच्चन दागी मंत्रियों का परिचय करा रहे हैं.
बिहार भाजपा ने एक वीडियो ट्वीट किया है जो अमिताभ बच्चन की फिल्म इंकलाब का है. इस वीडियो में अमिताभ बच्चन फिल्म में रोल किये सरकार के मंत्रियों का परिचय करा रहे हैं. दागी मंत्रियों का अपराध और उन्हें दिया विभाग, दोनों का जिक्र कर रहे हैं. दरअसल, भाजपा इस वीडियो के माध्यम से बिहार की महागठबंधन सरकार के मंत्रियों पर तंज कस रही है.
बिहार मंत्रिमंडल का सरल शब्दों में संक्षिप्त परिचय।
घबराने की बात नहीं है, इस सरकार ने अपनी-अपनी विधा में विशारद लोगों को उनकी योग्यतानुसार ही मंत्रीपद की जिम्मेदारी दी है। pic.twitter.com/Zh8ICLhiPh
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) August 19, 2022
बताते चलें कि हाल में ही जब भाजपा को अलग करके जदयू ने राजद के साथ सरकार बनायी तो भाजपा ने पहले राजद कोटे से बने विधि मंत्री कार्तिक कुमार को निशाना बनाया. कार्तिक कुमार पर एक अपहरण मामले में आरोपित होने और फरार चलने का आरोप लगाते हुए भापजा हमलावर हुई. कार्तिक कुमार को इस मामले में सफाई देना पड़ा. वहीं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी बयान सामने आया.
विधि मंत्री कार्तिक कुमार का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि राजद के एक और मंत्री विवाद में उलझ गये. इस बार कृषि मंत्री सुधाकर सिंह विवाद में घिरे. उनपर चावल घोटाले में आरोपित होने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने हमला बोला. सुधाकर सिंह आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र हैं. इसके बाद शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर भी भाजपा के निशाने पर चढ़े और कारतूस मामले में बीजेपी ने उन्हें घेरा. बताते चलें कि इन आरोपों को तेजस्वी यादव ने बीजेपी की बौखलाहट करार दिया है.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




