Bihar Politics: बिहार में सियासी हलचल के बीच वीआईपी नेता से मिले ददन पहलवान, पढ़िए क्या हुई बात

Updated at : 20 Jan 2024 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Politics: बिहार में सियासी हलचल के बीच वीआईपी नेता से मिले ददन पहलवान, पढ़िए  क्या हुई बात

Bihar Politics वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि मेरी उनसे मुलाकात हुई है. वे मेरे घर आए थे. लेकिन कोई राजनीतिक बातें नहीं हुई है.

विज्ञापन

बिहार में सियासी हलचल के बीच शुक्रवार को पूर्व विधायक और शाहाबाद के सीनियर नेता ददन यादव और वीआईपी नेताओं से मिलें. इसके बाद इस बात की चर्चा चल रही है कि वे अपनी नई पारी वीआईपी के साथ शुरू कर सकते हैं. इस संबंध में वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि मेरी उनसे मुलाकात हुई है. वे मेरे घर आए थे. लेकिन कोई राजनीतिक बातें नहीं हुई है. हम दोनों कोई बहुत पुराने मित्र हैं. यह मुलाकात मित्रवत है. यह पूछने पर कि क्या ददन पहलवान अपनी नई पारी वीआईपी के साथ शुरू करेंगे. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता.

इधर, इस मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ददन यादव जी ने भी इस मुलाकात को सामान्य मुलाकात बताया. उन्होंने कहा कि हम दोनों पुराने मित्र है. इसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए. यह पूछने पर कि क्या आप अपनी नई पारी वीआईपी के साथ शुरु करेंगे. इसपर उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी भी कुछ भी संभव है. ददन यादव और देव ज्योति की यह मुलाकात करीब 40 मिनट की हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन