लोजपा में टूट की चर्चा के बीच चिराग के सांसदों ने जारी किया वीडियो, जानिए क्या बोलें…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 31 Aug 2024 2:53 PM

विज्ञापन

चिराग और उनके चार सांसद (फाइल फोटो)

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में टूट की अटकलें बिहार की राजनीति में भूचाल मचा दिया है. चिराग के सभी सांसद एक के बाद एक वीडियो जारी कर टूट के दावे को खारिज कर रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में टूट की अटकलें बिहार की राजनीति में भूचाल मचा दिया है. चिराग के सभी सांसद एक के बाद एक वीडियो जारी कर टूट के दावे को खारिज कर रहे हैं. बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल के विधायक मुकेश रौशन ने दावा किया था कि चिराग के तीन सांसद टूटकर बीजेपी में शामिल होने वाले हैं. जिसके बाद बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ गई थी.

बता दें कि मुकेश रौशन ने मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी के तीन विधायकों के भाजपा में शामिल होने और जनता दल यूनाइटेड को तोड़ने की कोशिशों का आरोप भाजपा पर लगाया था. साथ हीं उन्होंने यह भी कहा था कि भाजपा अपने सहयोगी पार्टियों के साथ ऐसा हीं करती है.

Also Read: बिहार में सात लाख टन अनाज का उत्पादन घटा, चावल में बढ़त, मक्का और दाल में भारी गिरावट…

चिराग ने गृह मंत्री अमित शाह से मिल राजनीति पर की थी चर्चा

बता दें कि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा- आर में पांच सांसद हैं. इसमें वो एक खुद हैं. बाकी अन्य चार सांसदों में उनके एक बहनोई अरुण भारती, वीणा सिंह, राजेश वर्मा और शांभवी चौधरी हैं. आरजेडी के विधायक और पार्टी के अन्य नेता चिराग के पार्टी में टूट की बात कर रहे हैं. इसी बीच चिराग पासवान ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह से भी मिले थे और वर्तमान राजनीति पर बात की थी.

Also Read: मोतिहारी से दरभंगा एनएच के बीच बनेंगे 12 फ्लाईओवर, दुर्घटना में आएगी कमी…

सांसद राजेश वर्मा ने कहा हम एकजुट हैं

इस टूट के अटकलों के बीच खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा ने वीडियो जारी कर कहा है कि चिराग उनको मौका दिए हैं. उन्होंने पहचान दी है. वो राजनीति में चिराग के साथ हमेशा रहेंगे. राजेश वर्मा ने कहा है कि लोजपा – आर एकजुट है. चिराग मौके पर स्टैंड लेते हैं मैं उनके स्टैंड के साथ हूं.

शांभवी ने चिराग को बताया अपना भाई

राजेश वर्मा के बाद शांभवी चौधरी भी वीडियो जारी कर टूट की अटकलों पर सफाई दी हैं. उन्होंने कहा है कि मैं पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही हूं. चिराग मेरे भाई हैं. शांभवी जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी हैं. उन्होंने कहा कि असली लोजपा हमारी है.

सांसद वीणा देवी ने क्या कहा?

वहीं वैशाली से सांसद वीणा देवी भी पार्टी में टूट को गलत बताया है. मैं चिराग पासवान के साथ हूँ. पार्टी के सांसद एक दूसरे से कंधे में कंधे मिलाकर चलते हैं. मैं अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के विजन के साथ हूँ.

40 विभूतियों को किया गया सम्मानित, क्या बोले उपसभापति हरिवंश?

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन