बिहार: चंपारण के ICICI बैंक लूट मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 अपराधी जाल में फंसे, दो लाख रुपये बरामद

Bihar Crime News: बिहार के पूर्वी चंपारण के चकिया आइसीआइसीआइ बैंक डकैती मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए नगद दो लाख बरामदगी के साथ घटना में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से देशी पिस्टल, बैंक से लूट की दो लाख रूपये, बैंक का टैब बरामद किया है.
Bihar Crime News: बिहार के पूर्वी चंपारण के चकिया ICICI बैंक डकैती मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए नगद दो लाख बरामदगी के साथ घटना में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से देशी पिस्टल, कारतुस, डेढ़ केजी चरस जैसा पदार्थ, बैंक से लूट की दो लाख रूपये, बैंक का टैब बरामद किया है. अपराधियों के चार मोबाइल भी जब्त किये गये है. एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि 12 अप्रैल को बैंक से करीब 48 लाख रूपये लूटी गयी थी. इसको ले तत्काल एसआइटी का गठन कर छापेमारी आरंभ की गयी.
मामले में एसटीएफ बिहार पटना से स्थानीय टीम समन्वयक स्थापित कर सीसीटीवी फूटेज से अपराध कर्मियों की पहचान कर ली. टीम में अरेराज डीएसपी रंजन कुमार के अलावे चकिया थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, मधुबन इंस्पेक्टर अशोक पांडेय, मुफ्स्सिल थानाध्यक्ष अवनिश कुमार, डूमरियाघाट के विनय मिश्रा सहित आठ अधिकारी व जवानों को लगाया गया था. छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद एक-एक कर घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गयी. गिरफ्तार अपराधियों के बयान के आधार पर संदिग्ध ठिकानो पर छापेमारी कर घटना का उद्भेदन किया गया. घटना में शामिल अन्य अपराधियों की खोज में छापेमारी की जा रही है.
Also Read: बिहार: गर्मी ने तोड़ा 7 साल का रिकार्ड, सीएम नीतीश कुमार ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जानें क्या दिया निर्देश
एसपी ने कहा कि घटना में शामिल सभी पुलिस अधिकारी व कर्मियों को प्रशस्ती पत्र के साथ पुरस्कृत किया जायेगा. मुजफ्फरपुर अहियापुर थाना के भिखनपुर निवासी रंजीत कुमार कुशवाहा उर्फ त्रिवेदी, हिंदू चकिया के अंकुश कुमार, डिहू टोला मधुबन के प्रदीप कुशवाहा, रानीगंज चकिया के कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस अपराधियों से पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही, उनसे बाकि के पैसे के बारे में भी जानकारी लेने की कोशिश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




