ePaper

बिहार पंचायत चुनाव : दूसरे चरण में 34 जिले के 48 प्रखंडों में नामांकन आज से, मतदान 29 को

Updated at : 07 Sep 2021 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार पंचायत चुनाव : दूसरे चरण में 34 जिले के 48 प्रखंडों में नामांकन आज से, मतदान 29 को

राज्य में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का सूचना प्रकाशन सोमवार को हो गया. अब मंगलवार से दूसरे चरण के लिए 34 जिलों के 48 प्रखंडों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. इस दौरान मुखिया, सरपंच, पंच, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और जिला पर्षद सदस्य पद के लिए नामांकन किया जायेगा.

विज्ञापन

पटना. राज्य में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का सूचना प्रकाशन सोमवार को हो गया. अब मंगलवार से दूसरे चरण के लिए 34 जिलों के 48 प्रखंडों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. इस दौरान मुखिया, सरपंच, पंच, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और जिला पर्षद सदस्य पद के लिए नामांकन किया जायेगा. नामांकिन की अंतिम तिथि 13 सितंबर है.

नामांकन पत्रों की जांच 16 सितंबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि 18 सितंबर है. दूसरे चरण का मतदान 29 सितंबर को होगा और मतगणना एक व दो अक्तूबर को होगी. दूसरे चरण में 48 प्रखंडों के 9686 बूथों पर मतदान होगा.

दूसरे चरण में जिन 48 प्रखंडों में चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई है, उनमें पटना जिले का पालीगंज, बक्सर जिले का राजपुर, रोहतास जिले के रोहतास व नौहट्टा, नालंदा जिले के थरथरी व गिरियक, कैमूर जिले का दुर्गावती, भोजपुर जिले का पीरो, गया जिले के टिकारी व गुरारू, नवादा जिले का कौआकोल, औरंगाबाद जिले का नवीनगर, जहानाबाद जिले का धोसी, अरवल जिले का अरवल, सारण जिले का मांझी, सीवान जिले का सीवान सदर, गोपालगंज जिले का विजयीपुर प्रखंड शामिल है.

वैशाली जिले का हाजीपुर, मुजफ्फरपुर जिले के मड़वन व सरैया, पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन, फेनहारा व तेतरिया, पश्चिम चंपारण जिले का चनपटिया, सीतामढ़ी जिले के चोरौत व नानपुर, दरभंगा जिले के बेनीपुर व अलीनगर, मधुबनी जिले के पंडौल व रहिका, समस्तीपुर जिले का पूसा व समस्तीपुर, सुपौल जिले का प्रतापगंज प्रखंड शामिल है.

सहरसा जिले का कहरा, मधेपुरा जिले का मधेपुरा, पूर्णिया जिले का बनमनखी, कटिहार जिले के कुरसेला व कटिहार, हसनगंज व डंडखोरा, अररिया जिले का भरगामा, बेगूसराय जिले का भगवानपुर, खगड़िया जिले का परबत्ता, मुंगेर जिले का टेटियाबंबर, जमुई जिले का अलीगंज, भागलपुर जिले का जगदीशपुर और बांका जिले का बांका प्रखंड शामिल है.

कार्यक्रम

  • नामांकन – सात-13 सितंबर

  • नामांकन पत्र की जांच – 16 सितंबर

  • नाम वापसी की अंतिम तिथि- 18 सितंबर

  • प्रतीक आवंटन की तिथि – 18 सितंबर

  • मतदान की तिथि – 24 सितंबर

  • मतगणना की तिथि – एक व दो अक्तूबर 2021

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन