ePaper

बिहार पंचायत चुनाव : हर चरण में 50 से 55 प्रखंडों में होगा मतदान

Updated at : 13 Aug 2021 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार पंचायत चुनाव : हर चरण में 50 से 55 प्रखंडों में होगा मतदान

पंचायत आम चुनाव 2021 की तैयारी अंतिम चरण में है. राज्य में 10 चरणों में मतदान कराने का निर्णय लिया गया है. यह माना जा रहा है कि हर चरण में 50-55 प्रखंडों में पंचायत के सभी पदों पर मतदान कराया जायेगा. ऐसे में एक जिले में एक-तीन प्रखंडों में सुगमता से मतदान संभव होगा.

विज्ञापन

पटना. पंचायत आम चुनाव 2021 की तैयारी अंतिम चरण में है. राज्य में 10 चरणों में मतदान कराने का निर्णय लिया गया है. यह माना जा रहा है कि हर चरण में 50-55 प्रखंडों में पंचायत के सभी पदों पर मतदान कराया जायेगा. ऐसे में एक जिले में एक-तीन प्रखंडों में सुगमता से मतदान संभव होगा.

राज्य के कुल 534 प्रखंडों की सभी पंचायतों में मतदान कराया जाना है. इसमें आठ हजार पंचायत शामिल हैं. मतदान के लिए कुल एक लाख 12 हजार बूथ स्थापित किये गये हैं. पंचायत चुनाव को लेकर इवीएम मूवमेंट प्लान तैयार किया गया है.

इसमें पहले चरण में उपयोग में लायी गयी इवीएम का उपयोग तीसरे, पांचवें, सातवें और नौवें चरण के मतदान में किया जायेगा. इसी प्रकार से दूसरे चरण में प्रयोग की जाने वाली इवीएम का प्रयोग चौथे, छठे, आठवें और 10 वें चरण में किया जायेगा. जिलों को इसी के अनुसार 10 चरणों के मतदान कराने का कार्यक्रम तैयार करने का निर्देश दिया गया है.

जानकारों का कहना है कि राज्य में पटना जैसे बड़े जिले में 23 प्रखंड हैं ,तो पूर्वी चंपारण जैसे जिले में 21 प्रखंड हैं. ऐसे में पटना और पूर्वी चंपारण जिले के प्रशासनिक सुविधा के अनुसार किसी चरण में एक प्रखंड में ,तो किसी चरण में तीन प्रखंडों में मतदान कराया जा सकता है.

इसी प्रकार पश्चिमी चंपारण जिले में कुल 18 प्रखंड हैं. ऐसे में इस जिले में भी एक प्रखंड, तो किसी में दो-दो प्रखंडों में मतदान कराया जा सकता है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन