ePaper

बिहार पंचायत चुनाव : होली के बाद होगा Panchayat Chunav का ऐलान, प्रमंडलवार कराया जाएगा मतदान, जानिए आयोग की क्या है खास तैयारी

Updated at : 31 Dec 2020 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार पंचायत चुनाव : होली के बाद होगा Panchayat Chunav का ऐलान, प्रमंडलवार कराया जाएगा मतदान, जानिए आयोग की क्या है खास तैयारी

Bihar Panchayat Election latest news, Holi 2021 : बिहार में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद अब सबकी नजर पंचायत चुनाव पर है. ऐसे में बिहार पंचायत इलेक्शन को लेकर नए साल से पहले अब एक बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग इस बार 9 चरणों में वोटिंग कराएगा. वहीं चुनाव को लेकर करीब 1 लाख बैलैट पेपर भी खरीदने की योजना है.

विज्ञापन

Bihar News : बिहार में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद अब सबकी नजर पंचायत चुनाव पर है. ऐसे में बिहार पंचायत इलेक्शन को लेकर नए साल से पहले अब एक बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग इस बार 9 चरणों में वोटिंग कराएगा. वहीं चुनाव को लेकर करीब 1 लाख बैलैट पेपर भी खरीदने की योजना है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस साल पंचायत चुनाव बिहार में होली के बाद कराया जाएगा. इस चुनाव में मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति और वार्ड सदस्ययों के लिए मतदान होगा. पंचायत चुनाव को लेकर आयोग ने खास तैयारी की है. आइए जानते हैं चुनाव आयोग की क्या है रणनीति.

1. अप्रैल-मई में चुनाव- चुनाव आयोग इस बार पंचायत चुनाव 2020 अप्रैल मई में कराएगी. इसको लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है. कोरोना के कारण पंचायत चुनाव के लिए विशेष व्यवस्था भी की जा रही है. वहीं होली के बाद चुनाव का ऐलान किया जाएगा.

2. प्रमंडलवार चुनाव- चुनाव आयोग 2021 के पंचायत चुनाव में प्रमंडलवार वोटिंग कराने की तैयारी में है. आयोग द्वारा इस साल 9 चरणों में चुनाव कराया जाएगा. बता दें कि बिहार में 9 प्रमंडल है.

3. ईवीएम से वोटिंग- बताया जा रहा है कि इस बार चुनाव बैलैट पेपर की जगह ईवीएम से कराया जाएगा. बिहार में ऐसा पहली बार होगा, जब मुखिया का चुनाव ईवीएम से कराया जाएगा.

Also Read: बिहार में निजी क्षेत्र के एंबुलेंसों की तीन महीने में की जायेगी मैपिंग, लोगों को मिलेगी ये सुविधा

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन