बिहार पंचायत चुनाव : आयोग की तैयारी पूरी, बरसात के बाद फिर से की जायेगी बूथों की पहचान

Updated:
विज्ञापन
बिहार पंचायत चुनाव : आयोग की तैयारी पूरी, बरसात के बाद फिर से की जायेगी बूथों की पहचान

राज्य निर्वाचन आयोग दिसंबर के पहले पंचायत चुनाव कराने की तैयारी में जुटा है. आयोग के लिए यह पहला अनुभव है जब उसे बाढ़ के बाद आम चुनाव कराना पड़ेगा. अभी तक पंचायत आम चुनाव बारिश के पहले मई-जून में पूरा कर लिया जाता है.

विज्ञापन

पटना. राज्य निर्वाचन आयोग दिसंबर के पहले पंचायत चुनाव कराने की तैयारी में जुटा है. आयोग के लिए यह पहला अनुभव है जब उसे बाढ़ के बाद आम चुनाव कराना पड़ेगा. अभी तक पंचायत आम चुनाव बारिश के पहले मई-जून में पूरा कर लिया जाता है.

कोरोना महामारी के कारण निर्धारित समय पर पंचायत चुनाव नहीं कराने से इसमें छह माह का समय मिल गया है. ऐसी स्थिति में बारिश के बाद आयोग एक बार फिर से राज्य में स्थापित किये गये बूथों का सत्यापन करायेगा.

पंचायत चुनाव के लिए राज्यभर में करीब एक लाख 20 हजार बूथ स्थापित किये गये थे. राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत आम चुनाव कराने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं. इसमें बूथों के सत्यापन से लेकर इवीएम के मूवमेंट के प्लान के साथ 10 चरणों में चुनाव की तैयारी थी.

कोरोना महामारी ने आयोग के सभी तैयारियों पर पानी फेर दिया है. अब चुनाव बरसात के बाद कराया जायेगा. बारिश के कारण राज्य की करीब 27-29 जिले प्रभावित होते हैं. साथ ही इन जिलों के करीब 230-250 प्रखंडों को बाढ़ प्रभावित करता है.

इधर, बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थित करीब 2100 से अधिक ग्राम पंचायतें या तो आंशिक रूप से या पूर्ण रूप से प्रभावित होती हैं.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन