Bihar PACS Election: पहले चरण में 1608 पैक्सों के लिए वोटिंग कल, 27 को होगी वोटों की गिनती
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 25 Nov 2024 10:58 AM
Bihar PACS Election: बिहार में पैक्स के प्रथम चरण का चुनाव मंगलवार को होगा. पहले चरण में 1608 पैक्सों के लिए वोटिंग होगी. सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है. 27 नवंबर को पहले चरण के वोटों की गिनती होगी.
Bihar PACS Election: बिहार में पैक्स के प्रथम चरण का चुनाव मंगलवार को होगा. पहले चरण में 1608 पैक्सों के लिए वोटिंग होगी. सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है. 27 नवंबर को पहले चरण के वोटों की गिनती होगी. राज्य निर्वाचन प्राधिकार और जिला प्रशासन ने संयुक्त आदेश जारी किया है. इसके मुताबिक सोमवार की सुबह नौ बजे तक गश्ती दल के साथ मत पेटिका संग्रह दंडाधिकारी योगदान देंगे.
अपने आवंटित मतदान केंद्रों का सत्यापन कर सामग्री डिस्पैच केंद्र से प्राप्त करेंगे. इसमें मतपेटिका, मतपत्र का पैकेट, पेपर सील, एड्रेस टैग, स्पेशल टैग लिया जाएगा. चुनाव के दिन हर दो घंटे पर बूथ का मतदान प्रतिशत निर्वाचन पदाधिकारी को देना होगा.
अध्यक्ष समेत 12 पदों के लिए होना है चुनाव
बता दें कि पैक्स में अध्यक्ष समेत 12 पदों के लिए चुनाव होगा. सभी उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग रंग का मतपत्र होगा. अध्यक्ष के लिए लाल, एससी-एसटी के लिए आसमानी रंग, सफेद रंग अति पिछड़ा, पिछड़ा वर्ग के लिए हरा और नारंगी रंग का मतपत्र सामान्य श्रेणी से प्रबंध समिति के सदस्यों को वोट कर सकेंगे. मतपत्र में नारंगी रंग के विकल्प में पीले कागज का इस्तेमाल किया जाएगा.
बिहार के 6289 पैक्सों में होगा चुनाव
राज्य के 6289 पैक्सों में चुनाव होगा. इसके लिए एक करोड़ 23 लाख मतदाता वोट करेंगे. 19 हजार 825 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर अबतक 93 पैक्सों का चुनाव स्थगित किया गया है. 61 हजार उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरेंगे. पहले चरण में 1608, दूसरे में 740, तीसरे में 1659, चौथे में 1137 और पांचवें में 1278 पैक्सों का चुनाव होगा.
Also Read: छपरा में अवैध खनन के खिलाफ हेलीकॉप्टर से छापेमारी, 3 हजार ट्रक बालू जब्त, थानेदार पर भी गिरेगी गाज
पटना में तीन चरणों में होगा चुनाव
पांच चरणों में पू. चंपारण, कटिहार, भोजपुर, गया, सीवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, पश्चिम चम्पारण, भागलपुर, भोजपुर, रोहतास, समस्तीपुर, मधुबनी, नालंदा में चुनाव होना है. सुपौल, कैमूर, खगड़िया, गोपालगंज, बेगूसराय, अररिया, मधेपुरा, सुपौल में चार चरणों में चुनाव सम्पन्न होगा. वहीं पटना, मुंगेर, औरंगाबाद, जहानाबाद, किशनगंज में तीन और अरवल, बक्सर, शेखपुरा, शिवहर, लखीसराय में दो चरणों में चुनाव होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










