ePaper

बिहार: बगहा में जंगल से रेलवे स्टेशन में पहुंचा बाघ, दहाड़ सुनकर भागे कर्मचारी, लोगों में दहशत का माहौल

Updated at : 11 Jul 2023 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार: बगहा में जंगल से रेलवे स्टेशन में पहुंचा बाघ, दहाड़ सुनकर भागे कर्मचारी, लोगों में दहशत का माहौल

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण में स्थित बगहा के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के निकट में स्थित नगर रोड रेलवे स्टेशन पर बाघ पहुंच गया. यह जंगल से बाघ रिहायशी इलाके में आ गया. इस वजह से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण में स्थित बगहा के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के निकट में स्थित नगर रोड रेलवे स्टेशन पर बाघ पहुंच गया. यह जंगल से बाघ रिहायशी इलाके में आ गया. इस कारण लोगों में दहशत का माहौल है. वहीं, कई रेलवे कर्मचारी बाघ की दहाड़ सुनकर भाग खड़े हुए. मालूम हो कि वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व में कई बाघ मौजूद है. यह कई बार भटककर लोगों के बीच आ जाते है. कई बार यहां बाघ की चहलकदमी देखने को मिली है.

बाघ की चहलकदमी से दहशत

वहीं, ताजा मामला वाल्मीकि नगर रेलवे स्टेशन का है. यहां स्टेशन परिसर में नव निर्मित पदाधिकारी आवास की चाहरदीवारी पर तार में बाघ को दहाड़ मारते देखा गया है. इसके बाद रेल दोहरीकरण के काम में लगे कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए. रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लोगों में दहशत का माहौल है. बाघ की चहलकदमी से दहशत का माहौल है. मालूम हो कि मुजफ्फरपुर-गोरखपुर पर रेल लाइन के दोहरीकरण का काम तेजी से चल रहा है. समय सीमा पर कार्य पूरी करने को लेकर लगातार काम किया जा रहा है.

Also Read: बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन जबरदस्त हंगामे की उम्मीद, ‍कई मुद्दों पर सरकार को घेरेगी BJP
बाघ की दहाड़ सुनकर भागे कर्मी

बाघ की मौजूदगी को देखकर स्टेशन पर मौजूद कर्मियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया. वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व से स्टेशन बिल्कुल सटा हुआ है. बताया जा रहा है कि जिस वक्त यहां बाघ की चहलकदमी देखने को मिली उस दौरान रेल कर्मी मौके पर अपने काम में लगे हुए थे. बाघ की दहाड़ने की आवाज सुनकर यह भाग खड़े हुए. लेकिन, इस घटना के सामने आने के बाद आसपास के लोगों में दहशत है.

Published By: Sakshi Shiva

Also Read: बिहार के शिक्षक आंदोलन करेंगे तेज, विधायकों, विधान पार्षदों के घर करेंगे घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन