Bihar News: नये साल में नीतीश सरकार की इन योजनाओं से बिहार में किसानों की आय में होगी बढ़ोतरी

Bihar News: नया साल 2021 बिहार के किसानों के लिए नई उम्मीदें लेकर आने वाला है. बिहार की नीतीश सरकार जल्दी कई योजनाओं को एक साथ जमीन पर उतारने का फैसला किया है. इनमें हर खेत को पानी देने संबंधी योजना सबसे अहम है. अपनी चुनावी रैलियों में सीएम नीतीश इसका जिक्र करते थे.
Bihar News: नया साल 2021 बिहार के किसानों के लिए नई उम्मीदें लेकर आने वाला है. बिहार की नीतीश सरकार जल्दी कई योजनाओं को एक साथ जमीन पर उतारने का फैसला किया है. इनमें हर खेत को पानी देने संबंधी योजना सबसे अहम है. अपनी चुनावी रैलियों में सीएम नीतीश इसका जिक्र करते थे.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी हर खेत तक सिंचाई का पानी कार्यक्रम के टेक्निकल सर्वे का काम शुरू हो गया है. इसे 100 दिन के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. सर्वे पूरा होने के बाद हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचने के लिए डीपीआर (DPR) बनाने का काम शुरू होगा.मार्च तक इसे पूरा करने के लिए नए वित्तीय वर्ष में योजना को जमीन पर उतार देने का सरकार का टारगेट है.
इसके अलावा बिहार सरकार ने मौसम अनुकूल खेती योजना इस वर्ष हर जिले में शुरू कर दी है. इसी रबी मौसम से योजना शुरू हो गई. हर खेत को पानी के लिए तकनीकी सर्वे के बाद जहां भी सिंचाई के लिए बिजली की जरूरत होगी सरकार अलग से इसकी व्यवस्था करेगी.
इसके लिए सरकार ने इस काम में जल संसाधन, लघु जल संसाधन और कृषि के साथ बिजली विभाग को भी लगा दिया है. इसके अलावा बिहार सरकार ने तीन फसलों का कैलेंडर तैयार किया है. खास बात यह है कि योजना के तहत खेती चार बड़ी कृषि संस्थाओं की देखरेख में होगी. फसल का कैलेंडर भी इन्हीं संस्थाओं की देखरेख में तैयार किया गया है. इसके लिए लगभग एक दर्जन फसल चक्र बनाये गये हैं.
Posted By: Utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




