ePaper

बिहार: पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली, मौत की घटना से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, जानें पूरी कहानी

Updated at : 30 May 2023 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली, मौत की घटना से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, जानें पूरी कहानी

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार ली. घटना जिले के पुलिस लाइन केंद्र की है. यहां सर्विस रिवॉलवर से पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मामले की जानकारी मिलते ही कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार ली. घटना जिले के पुलिस लाइन केंद्र की है. यहां सर्विस रिवॉलवर से पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मामले की जानकारी मिलते ही कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे. फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बता दें कि आलाधिकारी मामले की जांच में जुट गए. बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में पुलिसकर्मी ने आत्महत्या की है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

किसी भी पुलिसकर्मी ने घटना के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है. एसपी मनोज कुमार तिवारी ने घटना की पुष्टी कर दी है. बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में पुलिसकर्मी ने आत्महत्या की है. हालांकि, घटना की जांच जारी है. फिलहाल, इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मृत पुलिसकर्मी कार्तिक कुमार खगड़िया जिले का रहने वाला है. यह बीते छह महीने से मेहसौल ओपी में पैंथर मोबाइल में कार्यरत था. जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पहले ही पुलिस लाइन के लिए इनका तबादला कर दिया गया था. इसके बाद ही इनके आत्महत्या की खबर सामने आई है.

Also Read: बिहार: पोखर से लड़की का शव मिलने के बाद लोगों ने काटा बवाल, पुलिस की बाइक में लगाई आग
मृतक के परिजनों को दी गई सूचना

बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी पारिवारिक विवाद को लेकर काफी परेशान था. इसी बीच उन्होंने अपने घर वालों से फोन पर बात भी की थी. इसके बाद ही उन्होंने आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजनों को मामले की सूचना दी गई है. वहीं, एसपी समेत अन्य पुलिसकर्मी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की है. बता दें कि पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Published By: Sakshi Shiva

Also Read: PPU: स्नातक एडमिशन की बज गयी घंटी, विवि ने जारी किया कैलेंडर, जानें नामांकन का पूरा प्रोसेस

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन