Bihar News: रोजगार के सवाल पर बिहार विधानसभा का घेराव करने जा रहे NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Mar 2021 7:11 PM
Bihar News: केंद्र सरकार (Modi govT) की छात्र विरोधी नीतियों और रोजगार (Sarkari Naukri 2021) के सवाल पर बिहार विधानसभा का घेराव करने जा रहे एनएसयूआइ (NSUI) के कार्यकर्ताओं को सोमवार को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा.
Bihar News: केंद्र सरकार (Modi govT) की छात्र विरोधी नीतियों और रोजगार (Sarkari Naukri 2021) के सवाल पर बिहार विधानसभा का घेराव करने जा रहे एनएसयूआइ (NSUI) के कार्यकर्ताओं को सोमवार को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. भारी संख्या में कारगिल चौक से निकले नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया के छात्र प्रदर्शन करते हुए विधानसभा की ओर बढ़ना चाह रहे थे.
प्रदर्शनकारी जैसे ही जेपी गोलंबर के पास पहुंचे कि पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी. इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो, पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. लाठीचार्ज होते ही छात्र इधर-उधर भागने लगे. प्रदर्शन करने के दौरान कुछ छात्रों से पुलिस की झड़प हो गयी. झड़प होते ही बाकी के छात्र उग्र हो गये.
बैरिकेडिंग के उपर से पार कर कुछ छात्र आगे आने की कोशिश करने लगे.पुलिसकर्मियों ने उनसे ऐसा ना करने को कहा , लेकिन आंदोलनकारी नहीं माने. इसके बाद पुलिस और छात्र में झड़प शुरू हो गयी. काफी समझाने के बाद जब छात्र नहीं माने तो अंतत: पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया. लाठीचार्ज होते ही चारों ओर अफरा तफरी का माहौल हो गया.
प्रदर्शन और लाठीचार्ज के बाद घंटों आवागमन बाधित रहा. वहीं, राहगीर भी डर से दूसरे रास्ते से चले जा रहे थे. कई बस व एंबुलेंस को भी मुसीबतों का सामान करना पड़ा. गांधी मैदान थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया गया और न ही किसी पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
Posted By: Utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










