मुजफ्फरपुर में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, पुलिस पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पथराव

Updated:
विज्ञापन

Attack on the team that went to remove encroachment in Muzaffarpur

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान ऐसा बवाल मचा कि पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा और पूरा इलाका तनाव की चपेट में आ गया. पुलिस और पब्लिक के बीच हुई इस भीषण झड़प ने प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में लकड़ीढाई बांध रोड पर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के चौथे दिन हालात बेकाबू हो गए. प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों के दो गुट आमने-सामने आ गए, जिससे झड़प, पथराव की घटनाएं सामने आईं. हालात इतने बिगड़े कि अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा.

आपके शहर में

विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध में उतरे ग्रामीण

लकड़ीढाई बांध रोड पर अंडरग्राउंड पाइपलाइन योजना के लिए सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा था. प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के तहत की जा रही है. वहीं स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि उनके घरों और दुकानों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के हटाया जा रहा है. इसी नाराजगी के चलते मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग, खासकर महिलाएं, सड़क पर उतर आईं.

विरोध कर रहे ग्रामीणों ने टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया. देखते ही देखते हालात बिगड़ गए और उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए. शुरुआती दौर में मौके पर पुलिस बल कम होने के कारण हालात और तनावपूर्ण हो गए.

अतिरिक्त फोर्स बुलाकर संभाला गया मोर्चा

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिकंदरपुर थाना समेत आसपास के इलाकों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया. पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उपद्रवियों को खदेड़ा, जिसके बाद हालात पर काबू पाया जा सका. इसके बाद अतिक्रमण हटाने का अभियान दोबारा शुरू किया गया. मौके पर मुशहरी सीओ समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.

तनाव बरकरार, इलाके में पुलिस तैनात

घटना के बाद लकड़ीढाई बांध रोड पर आना-जाना बाधित रहा, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रशासन ने साफ किया है कि अभियान पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत चलाया जा रहा है. फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस बल तैनात है. पूरे मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई प्रशासनिक स्तर पर तय की जाएगी.

Also Read: मुजफ्फरपुर में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, कार पर चढ़ गई बस, 2 लोगों की दर्दनाक मौत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन