मुजफ्फरपुर में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, कार पर चढ़ गई बस, 2 लोगों की दर्दनाक मौत
मुजफ्फरपुर में कार पर चढ़ी बस
Bihar Accident News: मुजफ्फरपुर में मंगलवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बस और कार की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
Bihar Accident News: मुजफ्फरपुर जिले में घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बस और कार की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
आपके शहर में
यह दुर्घटना मनिकपुर-देवरिया रोड पर हुई. मनिकपुर चौक से पारु की ओर करीब तीन किलोमीटर आगे लालू छपरा के पास हादसा हुआ. सुबह के समय इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था. विजिबिलिटी बेहद कम थी. इसी कारण यह भीषण टक्कर हुई.
बस के अगले हिस्से में घुस गई कार
स्थानीय लोगों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी. अचानक सामने से आ रही बस से उसकी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सीधे बस के अगले हिस्से में घुस गई. इसके बाद बस कार पर चढ़ गई. कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई.
कार में ही दबकर दोनों की मौत
कार चला रहे व्यक्ति और आगे की सीट पर बैठे यात्री की कार में ही दबकर दर्दनाक मौत हो गई. दोनों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस और एंबुलेंस को भी बुलाया गया.
बेतिया से पटना की ओर जा रही थी कार
मृतकों में एक की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के बहुअरवा गांव निवासी भानु प्रताप द्विवेदी के रूप में हुई है. भानु प्रताप की उम्र 28 साल बताई जा रही है. वहीं तीन लोग इस घटना में घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि कार बेतिया से पटना जा रही थी. वहीं बस रांची से बेतिया की ओर जा रही थी. हादसे में बस में सवार कुछ यात्रियों को भी चोटें आई हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए