VIDEO: प्रेमिका से छिपकर मिलने आया था प्रेमी, गांव वालों ने करा दी दोनों की शादी
Bihar News: बिहार के सीवान में प्रेमिका से छिपकर मिलने पहुंचे प्रेमी की लोगों ने जमकर पिटाई की. इसके बाद दोनों की शादी करा दी गई. यह पूरा मामला जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के अकील टोला का है. प्रेमी और प्रेमिका की मर्जी से दोनों की शादी हुई है.
Bihar News: बिहार के सीवान में प्रेमिका से छिपकर मिलने पहुंचे प्रेमी को लोगों ने पकड़ लिया. इसके बाद पहले तो प्रेमी की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. उसके बाद प्रेमी और प्रेमिका की रजामंदी से दोनों की शादी करा दी गई. यह पूरा मामला जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के अकील टोला का है. बताया जा रहा है कि सारण के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव का सुभाष प्रसाद का पुत्र मितरंजन कुमार (22) का अकील टोला निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों अक्सर छिपकर मिला करते थे. इसकी भनक धीरे- धीरे परिजनों और आसपास के लोगों को लग गई थी. मितरंजन अपनी प्रेमिका से मिलने अकील टोला पहुंचा. पूछताछ में युवक और युवती दोनों ने एक दूसरे से बीते एक साल से प्रेम की बात को स्वीकार किया है और एक- दूसरे से शादी करने पर रजामंदी जताई. इसके बाद गांव में ही इनकी परिजनों और ग्रामीणों की उपस्थिति में दोनों की शादी करा दी गई.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए