ePaper

Bihar News: राज्य की सभी 71 योजनाएं हुई डिजिटलाइज्ड, जल्द मिलेगी उमंग एप पर पूरी जानकारी

Updated at : 06 Oct 2021 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: राज्य की सभी 71 योजनाएं हुई डिजिटलाइज्ड, जल्द मिलेगी उमंग एप पर पूरी जानकारी

Bihar News: बिहार के सभी 71 योजनाएं अब पूरी तरह से डिजिटलाइज्ड हो गयी हैं. इसमें केंद्र के स्तर से चलने वाली योजनाएं शामिल नहीं हैं. इन योजनाओं से जुड़े सभी लाभुकों की पूरी जानकारी और इनकी मौजूदा स्थिति का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन तैयार हो गया है.

विज्ञापन

बिहार के सभी 71 योजनाएं अब पूरी तरह से डिजिटलाइज्ड हो गयी हैं. इसमें केंद्र के स्तर से चलने वाली योजनाएं शामिल नहीं हैं. इन योजनाओं से जुड़े सभी लाभुकों की पूरी जानकारी और इनकी मौजूदा स्थिति का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन तैयार हो गया है. सभी लाभुकों का आधार कार्ड नंबर और पैन नंबर भी ऑनलाइन अपलोड हो गया है. बिहार पहला राज्य है, जिसने अपनी सभी योजनाओं को ऑनलाइन कर लिया है.

अगले साल 26 जनवरी से शुरुआत

इसमें करीब 49 योजनाएं ऐसी हैं, जिनमें सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) के माध्यम से प्रत्येक महीने या वर्ष में एक बार पैसे ट्रांसफर किये जाते हैं. अब सभी 71 योजनाएं जल्द ही उमंग एप पर भी उपलब्ध हो जायेंगी. केंद्र सरकार नये वर्ष में स्वतंत्रता दिवस (26 जनवरी) के मौके पर इसकी विधिवत शुरुआत करेगी. इसके बाद से बिहार समेत सभी राज्यों की योजनाएं मोबाइल पर एक ही एप पर आ जायेंगी.

केंद्रीय योजनाओं का विवरण होगा अपलोड

उमंग एप पर राज्य सरकार की सभी योजनाओं का विवरण अपलोड होने के पहले इसमें बिहार में चलने वाली सभी केंद्रीय योजनाओं का भी विवरण अपलोड किया जायेगा. इस सुविधा के शुरू होने के बाद बिहार में केंद्र और राज्य के स्तर पर चलने वाली सभी 90 योजनाओं का पूरा विवरण और इनसे जुड़े लाभुकों की पूरी संख्या मोबाइल पर उपलब्ध हो जायेगा.

Bihar News: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन