बिहार: छात्रा की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने पुलिस टीम पर किया हमला, महिला सिपाहियों ने ऐसे बचायी जान

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले में भीड़ ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया. मामला जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के हथकट्टा मोड़ के पास की है. यहां गुरूवार को हिलसा-नूरसराय मार्ग के लहड़ाडाक के पास सड़क हादसे में एक छात्रा जख्मी हो गई थी. इसकी शनिवार सुबह मौत हो गई.
Bihar News: बिहार के नालंदा जिले में भीड़ ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया. मामला जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के हथकट्टा मोड़ के पास का है. यहां गुरूवार को हिलसा-नूरसराय मार्ग के लहड़ाडाक के पास सड़क हादसे में एक छात्रा जख्मी हो गई थी. इसके बाद घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसकी शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. छात्रा की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना पर पुलिस की टाम जाम हटवाने के लिए गई थी. लेकिन भीड़ ने हमला कर दिया.
शनिवार सुबह में पुलिस जाम खुलवाने गयी थी. इसी दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि इसके बाद महिला सिपाहियों ने भागकर अपनी जान बचाई. हमले के बाद हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी. घटना के बारे में मृतका के भाई ने बताया कि 10 मई को उसकी बहन परीक्षा देने के लिए गई थी. इसी दौरान ऑटो सवार कुछ बदमाशों ने इसकी ओढ़नी खींच ली. इसके बाद छात्रा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी.
Also Read: पटना में बाबा बागेश्वर का जोरदार स्वागत, हनुमत कथा कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए अपनाएं ये रूट
घायल छात्रा की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई. छात्रा की मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया था. सड़क जाम और पुलिस टीम पर हमले की सूचना के बाद हिलसा एसडीओ और डीएसपी टीम के साथ घटनास्थल पर पहंचे. इन्होंने आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया. इन्होंने भीड़ को उचित मुआवजे देने का भी भरोसा दिलाया.
Published By: Sakshi Shiva
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




