पटना की सड़कों पर बिहार के मुखियाओं का हुजूम देखिए, पुलिस से हुई नोकझोंक की भी देखें PHOTOS

Updated at : 11 Oct 2023 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
पटना की सड़कों पर बिहार के मुखियाओं का हुजूम देखिए, पुलिस से हुई नोकझोंक की भी देखें PHOTOS

Mukhiya Protest Patna: पटना की सड़कों पर बिहार के तमाम मुखिया उतर गए. गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर मुखियाओं ने प्रदर्शन किया. अपनी मांग को लेकर वो यहां आए. इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया. देखिए नोकझोंक की तस्वीरें..

विज्ञापन
undefined

Mukhiya Protest Patna: बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के आह्वान पर मंगलवार को मुखियाओं ने गर्दनीबाग में धरना स्थल पर अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान महासंघ के सदस्यों ने धरना स्थल से राजभवन मार्च किया, जहां पुलिस से नोक-झोंक हुई.

undefined

Mukhiya Protest Patna: पटना में मंगलवार को मुखियाओं के प्रदर्शन की वजह से ट्रैफिक समस्या भी उत्पन्न हुई . सड़क जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा.

undefined

Mukhiya Protest Patna: पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे मुखियाओं को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल भी प्रयोग किया था. महासंघ की ओर से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया.

undefined

Mukhiya Protest Patna: इधर प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करने व जबरन गेट को खोल देने को लेकर मंगलवार की रात मजिस्ट्रेट के बयान पर केस दर्ज किया गया है. इसमें पांच मुखिया और 1000 अज्ञात को आरोपित बनाया गया है.

undefined

Mukhiya Protest Patna: नामजद आरोपितों में बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय, मो अहसन, ब्रजेंद्र कुमार, दिनेश राय व रामाशंकर कुमार शामिल हैं. गर्दनीबाग थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने प्राथमिकी दर्ज किये जाने की पुष्टि की.

undefined

Mukhiya Protest Patna: बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने कहा कि अधिकारी तुगलकी फरमान जारी कर हमें आंदोलन करने के लिए उकसा रहे हैं. पिछले दो माह से 19 सूत्री मांगों को लेकर राज्य भर के मुखिया आंदोलनरत हैं. उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र के अधिकारी मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को बंद करने में लगे हैं. साथ ही 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर मिलने वाली राशि के आवंटन में भेदभाव किया जा है. जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक मुखिया महासंघ का आंदोलन जारी रहेगा.

undefined

Mukhiya Protest Patna: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार प्रदेश मुखिया संघ के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार को उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए. उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि मुखियाओं के प्रतिनिधियों को बुला कर ससम्मान बात करें और उनकी मांगों पर विचार करें.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन