Bihar News: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने की बिहारी व्यक्ति की हत्या, गोलियों से छलनी शव बरामद
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 18 Oct 2024 5:26 PM
Bihar News: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि बिहार निवासी अशोक चौहान का गोलियों से छलनी शव शोपियां जिले के जैनपोरा क्षेत्र के वंडुना गांव में बरामद किया गया.
Bihar News: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शोपियां जिले में शुक्रवार को बिहार के एक व्यक्ति का गोलियों से छलनी शव बरामद किया. पुलिस ने बताया कि बिहार निवासी अशोक चौहान का गोलियों से छलनी शव शोपियां जिले के जैनपोरा क्षेत्र के वंडुना गांव में बरामद किया गया. पुलिस ने कहा, “शव को पोस्टमार्टम और कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए भेज दिया गया है. इस घटना में मामला दर्ज कर जांच जारी है.” जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुष्टि की है कि यह आतंकवादी घटना है और हत्यारों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दी गई है.
टारगेट किलिंग बढ़ रही
बता दें कि कश्मीर घाटी में अन्य राज्यों से आने वाले राजमिस्त्री, बढ़ई, किसान तथा अलग व्यवसायों में लगे लोगों को पहले भी आतंकवादियों ने टारगेट कर हमले किया है. कुछ दिन पहले ही गुपचुप का ठेला लगाने वाले एक शख्स की आतंकियों ने गोली मार हत्या कर दी थी. इसके अलवा 8 अप्रैल को शोपियां जिले में ही आतंकवादियों ने एक रेस्टोरेंट में घुसकर पंजाब के एक टैक्सी चालक परमजीत सिंह पर गोली चलाई, जो विदेशी पर्यटकों के साथ था. गाइड को तीन गोलियां लगीं. इससे पहले भी इसी वर्ष फरवरी में, श्रीनगर के पुराने शहर में आतंकवादियों ने पंजाब के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
नई सरकार के गठन के दो दिन बाद हत्या
जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली निर्वाचित सरकार के सत्ता में आने के दो दिन बाद बिहार के एक व्यक्ति पर आतंकवादी हमला हुआ है. बता दें कि राज्य में 10 साल बाद हुए विधानसभा चुनाव में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 68 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
इसे भी पढ़ें: Gopalganj कोर्ट परिसर में अंधाधुंध गोलीबारी, कुख्यात अपराधी विशाल सिंह को मारी गोली
Bihar Teacher: महिला शिक्षक को अश्लील फोटो और धमकी देने वाले शिक्षक के खिलाफ एक्शन, हुआ निलंबित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










