Live Updates

Makar Sankranti 2023 Live: दक्षिणायन से उत्तरायण हुए सूर्यदेव, मकर राशि में शनिदेव के साथ हुए विराजमान

Updated:
विज्ञापन

Makar Sankranti 2023 Date Live: बिहार में मकर संक्रांति का पर्व आज (रविवार) है. मकर संक्रांति पर दूध-दही के साथ चूड़ा–गुड़ खाने की परंपरा है. दूध और दही का उपयोग हिंदू धर्म में पूजा पाठ में प्रारंभ से ही होता रहा है. सूर्य आज रात 2 बजकर 53 मिनट पर सूर्य कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर चुके है. आइए जानते है मकर संक्रांति से जुड़ी पूरी डिटेल्स…

विज्ञापन

छपरा में जय गंगा मईया के जयघोष से गूंज उठे घाट

छपरा शहर के सोनारपट्टी घाट, धर्मनाथ मंदिर घाट, सीढ़ी घाट, डोरीगंज के तिवारी घाट, बंगाली बाबा घाट, रिविलगंज के गौतम ऋषि घाट, मांझी घाट के श्रीरामघाट पर स्नान करने के लिए महिला-पुरूषों की भीड़ उमड़ी. नदी के घाट हर-हर महादेव और जय गंगा मईया के जयघोष से गूंज उठा. सनातन धर्म में ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भीष्म पितामह को मोक्ष मिला था. इस लिए श्रद्धालु मकर संक्रांति पर दान-पुण्य करते हैं। कई लोगों ने तिल, गुड़, चूड़ा-दही, खिचड़ी आदि के साथ लकड़ी व अग्नि भी दान किया.

सूर्यदेव हुए दक्षिणायन से उत्तरायण

शनिवार को रात करीब 2 बजकर 53 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि से निकलकर अपने पुत्र की राशि मकर में प्रवेश कर गये हैं. इसके अलावे सूर्यदेव दक्षिणायन से उत्तरायण होने पर आज से देवताओं का दिन भी शुरू हो गय

मरीन ड्राइव पर पतंगबाजी कर बच्चों ने किया इंज्वाय

मकर संक्रांति को सेलिब्रेट करने के लिए कई लोग मरीन ड्राइव पहुंचे, जहां उन्होंने पतंगबाजी कर खूब इंज्वाय किया. जबकि कई लोगों ने गंगा की लहरों को देखते अपने दोस्तों और परिवार के साथ चूड़ा-दही का स्वाद चखा और पिकनिक मनाया. वहीं युवक- युवतियों ने खूब मस्ती की और सेल्फी ली. कई बच्चों ने गंगा के किनारे घुड़सवारी का लुत्फ उठाया.

गंगा स्नान से होगी पंच अमृत तत्वों की प्राप्ति

पंडित गजाधर ने बताया कि आज मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करने से एक हजार अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य प्राप्त होता है. इस दिन ही महर्षि प्रवहण को प्रयाग के तट पर गंगा स्नान से सूर्य भगवान से पांच अमृत तत्वों की प्राप्ति हुई थी. ये तत्व हैं- अन्नमय कोष की वृद्धि, प्राण तत्व की वृद्धि, मनोमय तत्व यानी इंद्रीय को वश में करने की शक्ति में वृद्धि, अमृत रस की वृद्धि यानी पुरुषार्थ की वृद्धि, विज्ञानमय कोष की वृद्धि यानी तेजस्विता.

राशि के अनुसार करें दान-पुण्य, होगी उन्नति

मेष: जल में पीले पुष्प, हल्दी, तिल मिलाकर अर्घ्य दें.

वृष: जल में सफेद चंदन, दुग्ध, श्वेत पुष्प, तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें. बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी.

मिथुन: जल में तिल, दूर्वातथा पुष्प मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें. गाय को हरा चारा दें. ऐश्वर्यप्राप्ति होगी.

कर्क: जल में दुग्ध, चावल, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें. चावल- मिश्री-तिल का दान दें.

सिंह: जल में कुमकुम तथा रक्त पुष्प, तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें.

कन्या: जल में तिल, दूर्वा, पुष्प डालकर सूर्य को अर्घ्य दें. मूंग की दाल की खिचड़ी दान दें. गाय को चारा दें. शुभ समाचार मिलेगा.

तुला: सफेद चंदन, दुग्ध, चावल, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें.

वृश्चिक: जल में कुमकुम, रक्तपुष्प तथा तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें. गुड़ दान दें. विदेशी कार्यों से लाभ, विदेश यात्रा होगी.

धनु: जल में हल्दी, केसर, पीले पुष्प तथा मिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें.चारों-ओर विजय होगी.

मकर: जल में काले-नीले पुष्प, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें. गरीब-अपंगों को भोजन दान दें. अधिकार प्राप्ति होगी.

कुंभ: जल में नीले-काले पुष्प, काले उड़द, सरसों का तेल-तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें. तेल- तिल का दान दें. विरोधी परास्त होंगे.

मीन: हल्दी, केसर, पीत पुष्प, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें. सरसों, केसर का दान दें.

सूर्यदेव व शनि की बरसेगी कृपा

भगवान सूर्य शनिदेव के पिता हैं. सूर्य और शनि दोनों ही ग्रह पराक्रमी हैं. ऐसे में जब सूर्य देव मकर राशि में आते हैं तो शनि की प्रिय वस्तुओं के दान से भक्तों पर सूर्य की कृपा बरसती है. साथ ही मान-सम्मान में बढ़ोतरी होती है. मकर संक्रांति के दिन तिल निर्मित वस्तुओं का दान शनिदेव की विशेष कृपा को घर परिवार में लाता है. सूर्य मकर से मिथुन राशि तक उत्तरायण में और कर्क से धनु राशि तक दक्षिणायन रहते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola