बिहार शराबबंदी पर संग्रामः विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के बीच हुई तीखी बहस,धरने पर बैठे BJP विधायक

Published at :15 Dec 2022 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार शराबबंदी पर संग्रामः विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के बीच हुई तीखी बहस,धरने पर बैठे BJP विधायक

बिहार में शराबबंदी पर विधानसभा में जमकर हंगामा हो रहा है. बीजेपी के विधायक वेल में पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे थे. विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष से कहा जब तक वो अपने साथियों को लेकर सीट पर नहीं जाते उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जाएगा. इस बीच दोनों में तीखी नोकझोक हो गयी.

विज्ञापन

बिहार में शराबबंदी पर विधानसभा में जमकर हंगामा हो रहा है. बीजेपी के विधायक वेल में पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे थे. ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा से कहा जब तक वो अपने साथियों को लेकर सीट पर नहीं जाते उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जाएगा. इस बीच दोनों में तीखी नोकझोक हो गयी. बीजेपी ने आसन पर पक्षपात करने का आरोप लगा वॉकआउट कर दिया. इसके बाद वो सदन से बाहर विधानसभा के बरामदे में धरना पर बैठ गए. धरना पर बैठकर बीजेपी के विधायक नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. वहीं नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने आसन से आग्रह किया कि वो पक्षपात नहीं करें.

सदन के बाहर और अंदर दोनों जगह बीजेपी का हंगामा

बिहार विधानसभा में छपरा में हुए जहरीली शराब से मौत को लेकर बीजेपी के विधायक सदन के अंदर और सदन के बाहर जबरदस्त हंगामा कर रहे हैं. बीजेपी के विधायक और एमएलसी लगातार नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इस दौरान बीजेपी के विधायकों ने मुख्यमंत्री का घेराव भी किया. मगर, इस दौरान नीतीश कुमार हंसते हुए बीजेपी के विधायक हरि भूषण के कंधे पर हाथ रखकर सदन के अंदर चले गए. इसके साथ ही, बीजेपी मांग कर रही है कि जहरीली शराब से मरने वाले लोगों के आश्रितों को मुआवजा दिया जाए. हालांकि नीतीश कुमार ने इसे एक सीरे से नकार दिया है.

नीतीश कुमार ने विजय सिन्हा से इशारे में की बात

बीजेपी के द्वारा अध्यक्ष के सामने वेल में प्रदर्शन किया जा रहा था.इस दौरान नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव सदन में मौजूद थे. उनके सामने बीजेपी के सदस्य लगातार इस्तीफा देने की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे. इस दौरान बीजेपी ने सदन के अध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगा दिया, ऐसे में मुख्यमंत्री और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा के बीच इशारों में बातचीत भी हुई. हंगामे के बीच ही सदन की कार्यवाही जारी रही.आखिरी में बीजेपी सदन से वॉकआउट कर गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन