Bihar News : आज जारी होगा मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट, पढ़ें बिहार की टॉप 5 खबरें

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 May 2020 6:43 AM

विज्ञापन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड ) की मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे जारी होगा. बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा करेंगे. इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सचिव आरके महाजन मौजूद रहेंगे. दूसरी खबर ये है कि पटना सदर एसडीओ तनय सुल्तानिया ने सोमवार को जिले के 23 और मार्केटिंग कॉम्पलेक्सों में दुकानें खोलने की इजाजत दे दी है. इन कॉम्प्लेक्सों में ऑड व इवन तरीके से ही दुकानों को खोलने का निर्देश दिया गया है. तीन मार्केटिंग कॉम्पलेक्स खेतान मार्केट, मौर्य लोक कॉम्पलेक्स व गहना मार्केट बाकरगंज की दुकानों को खोलने की इजाजत रविवार को ही एसडीओ ने दे दी थी. इसके अलावा खबर ये है कि राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2738 तक पहुंच गयी है. सोमवार को 28 जिलों में 164 नये मामले सामने आये. इनमें सात महिलाओं को छोड़कर सभी पुरुष हैं. नये मरीजों में पटना के 12 संक्रमित शामिल हैं, जिनमें तीन महिलाएं हैं. आइए बिहार राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं

विज्ञापन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड ) की मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे जारी होगा. बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा करेंगे. इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सचिव आरके महाजन मौजूद रहेंगे. दूसरी खबर ये है कि पटना सदर एसडीओ तनय सुल्तानिया ने सोमवार को जिले के 23 और मार्केटिंग कॉम्पलेक्सों में दुकानें खोलने की इजाजत दे दी है. इन कॉम्प्लेक्सों में ऑड व इवन तरीके से ही दुकानों को खोलने का निर्देश दिया गया है. तीन मार्केटिंग कॉम्पलेक्स खेतान मार्केट, मौर्य लोक कॉम्पलेक्स व गहना मार्केट बाकरगंज की दुकानों को खोलने की इजाजत रविवार को ही एसडीओ ने दे दी थी. इसके अलावा खबर ये है कि राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2738 तक पहुंच गयी है. सोमवार को 28 जिलों में 164 नये मामले सामने आये. इनमें सात महिलाओं को छोड़कर सभी पुरुष हैं. नये मरीजों में पटना के 12 संक्रमित शामिल हैं, जिनमें तीन महिलाएं हैं. आइए बिहार राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड ) की मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे जारी होगा. बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा करेंगे. इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सचिव आरके महाजन मौजूद रहेंगे.

Also Read: बिहार बोर्ड : आज आयेगा मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट

पटना सदर एसडीओ तनय सुल्तानिया ने सोमवार को जिले के 23 और मार्केटिंग कॉम्पलेक्सों में दुकानें खोलने की इजाजत दे दी है. इन कॉम्प्लेक्सों में ऑड व इवन तरीके से ही दुकानों को खोलने का निर्देश दिया गया है. तीन मार्केटिंग कॉम्पलेक्स खेतान मार्केट, मौर्य लोक कॉम्पलेक्स व गहना मार्केट बाकरगंज की दुकानों को खोलने की इजाजत रविवार को ही एसडीओ ने दे दी थी.

Also Read: कदमकुआं चूड़ी मार्केट, हरिनिवास, हरिहर चैंबर सहित 23 और मार्केटिंग कॉम्प्लेक्सों को खोलने की मिली इजाजत

कोरोना संक्रमितों की संख्या 2738 तक पहुंच गयी है. सोमवार को 28 जिलों में 164 नये मामले सामने आये. इनमें सात महिलाओं को छोड़कर सभी पुरुष हैं. नये मरीजों में पटना के 12 संक्रमित शामिल हैं, जिनमें तीन महिलाएं हैं.

Also Read: 163 नये संक्रमित, अब सूबे में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2737

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर आ चुके हैं और उनके आने का सिलसिला अब भी जारी है. ऐसे में टेस्टिंग की क्षमता में बढ़ोतरी हुई है. लेकिन, बाहर से आ रहे लोगों की संख्या को देखते हुए टेस्टिंग क्षमता को कम-से-कम रोजाना 10 हजार करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना के संक्रमण से सुरक्षा और प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Also Read: कोरोना से सुरक्षा व प्रवासियोें को रोजगार सरकार की पहली प्राथमिकता : सीएम

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर वरियर्स को एचसीक्यू हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा की खुराक दी जायेगी. इस दवा का इस्तेमाल मलेरिया और गठिया जैसी बीमारियों के लिए मरीजों को दिया जाता रहा है. कोरोना वायरस से बचाव को लेकर इस दवा के इस्तेमाल को लेकर आइसीएमआर ने एडवाइजरी जारी कर दी है.

Also Read: अब मलेरिया और गठिया में उपयोग होने वाली दवा से होगा कोरोना वरियर्स का बचाव

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन