Bihar Ka Mausam: अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के 13 जिलों में 30-40 KMPH की गति से चलेगी हवा, बारिश को लेकर IMD अलर्ट
बिहार मौसम अलर्ट
Bihar Ka Mausam: बिहार में 19 सितंबर को मौसम का मिजाज कई जिलों में बदल सकता है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. पटना में 19 से 22 सितंबर तक आंशिक रूप से बादल छाया रहेगा. इस बीच मानसून की विदाई को लेकर भी स्थिति साफ हो रही है.
Bihar Ka Mausam: 19 सितंबर को बिहार के दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी हिस्सों के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है. दक्षिण-पश्चिम बिहार के कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद और अरवल में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है.
दूसरी तरफ उत्तर-पूर्वी बिहार के सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिलों में भी ऐसा ही मौसम रहेगा और यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के बाकी सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा और किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई है.
राजधानी पटना में 19 से 22 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 19 सितंबर को पटना में बादल छाए रहेंगे. इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसके बाद 20 और 21 सितंबर को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तापमान 36 और 28 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा.
22 सितंबर को पटना में मौसम फिर बदलेगा और बादल छाने के साथ बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. इस दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बिहार में कब तक रहेगा मानसून?
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार देश के उत्तर-पश्चिमी भागों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई 19 सितंबर के आसपास से शुरू हो रही है. बिहार से मानसून की विदाई आमतौर पर अक्टूबर के पहले या दूसरे हफ्ते में होती है.
इस साल भी सितंबर के आखिरी हफ्ते तक राज्य में रुक-रुक कर बारिश और मौसम में उतार-चढ़ाव की गतिविधियां जारी रहेंगी. इसके बाद अक्टूबर के शुरुआती दिनों में बिहार से मानसून की पूरी तरह से विदाई होने की संभावना है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए