Bihar Ka Mausam: 25 जिलों में घने कोहरे की चादर, भागलपुर में पारा 8 डिग्री गिरा, तापमान और गिरेगा, येलो अलर्ट जारी

Updated at : 04 Feb 2026 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Ka Mausam

Bihar Ka Mausam

Bihar Ka Mausam: बिहार के मौसम में अचानक यू-टर्न ने सबको हैरान कर दिया है, लोग गुलाबी ठंड की उम्मीद कर रहे थे, पर पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने मैदानी इलाकों को कोल्ड चैंबर बना दिया है. बीते 24 घंटे में राज्य के तीन जिलों में घना कोहरा दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान के लिहाज से भागलपुर सबसे ठंडा जिला रहा, जहां पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम एक बार फिर लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करने लगा है. IMD ने राज्य के 25 जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है, कई इलाकों में विजिबिलिटी घटकर 100 मीटर के आसपास पहुंच गई है, सुबह और देर रात घनी धुंध छाए रहने की संभावना है, वहीं ठंड की कनकनी भी ज्यादा महसूस की जा रही है.

उत्तर बिहार में जबरदस्त कोहरा छाएगा और तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होगी. हालांकि, 6 फरवरी के बाद फिर राहत मिलने की उम्मीद है.

लगातार दो दिन से क्यों बन रहा है घना कोहरा

IMD के अनुसार, पिछले दो दिनों से बिहार के कई जिलों में घना कोहरा बनने की मुख्य वजह वातावरण में नमी का बढ़ना और हवाओं की रफ्तार का बेहद कम हो जाना है. उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर फिलहाल कमजोर है, जिससे मौसम स्थिर बना हुआ है. रात के समय हवा शांत रहने के कारण नमी जमीन के पास ही जमा हो रही है और सुबह के वक्त कोहरा ज्यादा देर तक छाया रह रहा है.

न्यूनतम तापमान में बहुत अधिक गिरावट न होने के बावजूद साफ आसमान और शांत मौसम की स्थिति कोहरे को और मजबूत बना रही है.

कैमूर में महसूस हुई गर्मी

मंगलवार को दिनभर तेज धूप निकलने से मौसम गर्म रहा. कैमूर में तो लोगों से स्वेटर टोपी बक्शे में रख दिया है. रात में गर्मी महसूस होने लगी है. दिन का तापमान सबसे ज्यादा 29 डिग्री दर्ज हुआ. रात का तापमान भी 15.6 डिग्री दर्ज हुआ.

पिछले कई दिनों से मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान पूरे बिहार में सबसे कम था लेकिन मंगलवार को अचानक तापमान में 6 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखने को मिली. राज्य का सबसे कम अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री छपरा में दर्ज हुआ.

24 घंटे में मौसम बदलेगा या नहीं

IMD का कहना है कि अगले 24 घंटों में किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं है. सुबह और शाम हल्की ठंड बनी रहेगी, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान सामान्य रह सकता है. अगर हवा की गति बढ़ती है या बादल छाते हैं, तो कोहरे में कमी आ सकती है.

पटना समेत 20 जिलों में घने कोहरे का असर

राजधानी पटना सहित पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा और बेगूसराय जैसे जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है. पटना में सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रह सकता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने की उम्मीद है. फिलहाल पटना के लिए कोई अलग अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों तक पहुंच रहा है. दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं, जिनमें से एक के चलते पहाड़ों पर बर्फबारी हो चुकी है और दूसरा 5 फरवरी की रात पहुंचेगा. इसी वजह से बिहार में ठंड और कोहरे का असर फिलहाल बना रह सकता है, हालांकि 10 फरवरी के बाद राहत मिलने के संकेत हैं.

Also Read: Bihar Budget 2026: प्रभात खबर ज्योतिषीय महा-विश्लेषण की जीत, सटीक बैठी ग्रहों की चाल, बिहार बजट में दिखी ‘राहु-बुध’ की क्रांति

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन