बिहार के स्कूलों में बदलेगा शनिवार का रूटीन, सरकार जल्द जारी करेगी नोटिफिकेशन

बिहार के सरकारी स्कूलों में लागू होगा हाफ-डे
Bihar Government School: बिहार के सरकारी स्कूलों में शनिवार को फिर से हाफ-डे शुरू करने की तैयारी चल रही है. शिक्षा विभाग अगले सप्ताह इस पर अंतिम फैसला ले सकता है. नई शिक्षा नीति 2020 के तहत यह व्यवस्था बच्चों पर पढ़ाई का दबाव कम करने और खेल, कला और दूसरे एक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए लागू की जाएगी.

Bihar Government School: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है. शनिवार को स्कूलों में हाफ-डे की व्यवस्था को फिर से शुरू करने की तैयारी चल रही है. इस फैसले पर अगले हफ्ते अंतिम मुहर लगने की पूरी संभावना है. काफी समय से इस व्यवस्था को दोबारा शुरू करने की बात कही जा रही थी, जिसे अब जल्द लागू किया जा सकता है.
नई शिक्षा नीति 2020 के तहत बदलाव
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत शनिवार को हाफ-डे और 'नो बैग-डे' लागू करने का मुख्य मकसद बच्चों को किताबी पढ़ाई के तनाव से राहत देना है. इससे बच्चों का हर क्षेत्र में विकास हो सकेगा.
नई नीति के तहत कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए साल में कम से कम 10 दिन नो बैग-डे के रूप में तय किए गए हैं. इन दिनों में लंच के बाद बच्चों को खेल-कूद, पेंटिंग, संगीत और हस्तशिल्प जैसी गतिविधियों में शामिल किया जाएगा.
शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा आदेश
शनिवार को हाफ-डे लागू करने के लिए एक से दो दिनों के भीतर उच्च अधिकारियों की एक अहम बैठक होने वाली है. इस बैठक के बाद शिक्षा विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी. यह नया नियम राज्य के सभी श्रेणी के सरकारी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा.
पड़ोसी राज्यों में पहले से लागू है यह नियम
बिहार के पड़ोसी राज्यों में शनिवार को हाफ-डे की व्यवस्था पहले से ही चल रही है. उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शनिवार को केवल दो से ढाई घंटे पढ़ाई होती है. इसके अलावा झारखंड और पश्चिम बंगाल के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में भी शनिवार को आधे दिन ही पढ़ाई कराई जाती है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
अभी स्कूलों में क्या है व्यवस्था?
फिलहाल बिहार के सरकारी स्कूलों में शनिवार के दिन 'बैगलेस-डे' लागू है. इस दिन बच्चे बिना बैग के स्कूल जाते हैं. उन्हें पढ़ाई की जगह खेल-कूद, पेंटिंग, संगीत, क्विज जैसी रचनात्मक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों से जोड़ा जाता है. अब हाफ-डे लागू होने से बच्चों को और राहत मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By परितोष शाही
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










