अब बिहार घूमना हुआ और आसान, रेंट-ए-कैब से लोकल फूड तक पूरी सुविधा एक ही जगह

Published by :Ragini Shamra
Published at :01 May 2026 3:55 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Tourism

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Tourism: बिहार सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नया ऑल-इन-वन टूरिस्ट पैकेज ला रही है. अब घूमने आने वाले पर्यटकों को रेंट-ए-कैब, रेंट-ए-होम और लोकल फूड जैसी सारी एक ही साथ सुविधाएं मिलेंगी. यह योजना कई प्रमुख जिलों में लागू की जाएगी.

विज्ञापन

Bihar Tourism: बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. अब राज्य में आने वाले पर्यटकों को सिर्फ दर्शनीय स्थल ही नहीं, बल्कि पूरी यात्रा के दौरान रहने, घूमने और खाने-पीने की सुविधाएं एक साथ मिलेंगी. पर्यटन और परिवहन विभाग मिलकर एक खास ऑल-इन-वन टूरिस्ट पैकेज तैयार कर रहे हैं.

टूरिस्टों के लिए ऑल-इन-वन सुविधा

इस नई योजना के तहत पर्यटक अब आसानी से बाइक या कार किराये पर लेकर घूम सकेंगे. साथ ही, होटल के अलावा घर जैसे माहौल में ठहरने का विकल्प भी मिलेगा. इससे यात्रा ज्यादा आसान और आरामदायक हो जाएगी.

पहले चरण में इन जिलों को मिलेगा फायदा

योजना की शुरुआत पहले चरण में पटना, राजगीर, नालंदा, गया, बोधगया, वाल्मीकि नगर, वैशाली, मोतिहारी और सीतामढ़ी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों से की जाएगी. यहां रेंट-ए-कैब, रेंट-ए-मोटरसाइकिल और रेंट-ए-होम जैसी सुविधाएं शुरू होंगी.

अब होटल नहीं, घर जैसा मिलेगा ठिकाना

रेंट-ए-होम योजना के तहत स्थानीय लोग अपने घरों को किराये पर दे सकेंगे. पर्यटन विभाग इन घरों का रजिस्ट्रेशन करेगा और सुरक्षा के लिए सत्यापन भी कराया जाएगा, ताकि पर्यटकों को सुरक्षित माहौल मिल सके.

लोकल खाने का मिलेगा असली स्वाद

इस योजना के जरिए पर्यटकों को बिहार के पारंपरिक और प्रसिद्ध व्यंजनों का स्वाद भी चखने का मौका मिलेगा. इससे उन्हें यहां की संस्कृति और खानपान का असली अनुभव मिलेगा.

स्थानीय लोगों को भी होगा फायदा

इस पहल से स्थानीय लोगों को भी बड़ा लाभ मिलेगा. अपनी गाड़ी और घर किराये पर देकर अतिरिक्त आय कमा सकेंगे. बताया जा रहा है कि इससे लोगों को अपने घर किराये पर देने से रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही पर्यटकों को भी घर जैसा महौल मिलेगा. स्थानीय बाजार और पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा.

ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा

पर्यटकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था भी की जा रही है. परिवहन विभाग की वेबसाइट पर गाड़ियों और घरों की सारी जानकारी उपलब्ध होगी. जिससकी मदद से पर्यटक पहले से ही अपनी जरूरत के अनुसार बुकिंग कर सकेंगे.

यह नई योजना बिहार के पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम है. इससे न सिर्फ पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

Also Read: फार्मर रजिस्ट्री में बक्सर का शानदार प्रदर्शन, पूरे बिहार में हासिल किया तीसरा स्थान

विज्ञापन
Ragini Shamra

लेखक के बारे में

By Ragini Shamra

Ragini Shamra is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन