ePaper

बिहार में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदले गए इन जिलों के डीएम,‌ देखें List

Updated at : 19 Jun 2021 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदले गए इन जिलों के डीएम,‌ देखें List

Bihar News In Hindi: समान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सीतामढ़ी के डीएम अभिलाषा कुमारी का ट्रांसफर वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर किया गया है. अब से सीतामढ़ी के नए डीएम सुनील कुमार यादव होंगे. यादव इससे पहले वित्त विभाग में ही संयुक्त सचिव के पद पर तैनात थे

विज्ञापन

Bihar News: बिहार सरकार ने बाढ़ और कोरोना को देखते हुए तीन जिलों में नए डीएम को पदस्थापित किया है. समान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसके लिए एक आदेश भी जारी कर दिया गया है. हिमांशु कुमार राय को जहानाबाद का डीएम और नवीन कुमार को मुंगेर का जिलाधिकारी बनाया गया है.

समान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सीतामढ़ी के डीएम अभिलाषा कुमारी का ट्रांसफर वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर किया गया है. अब से सीतामढ़ी के नए डीएम सुनील कुमार यादव होंगे. यादव इससे पहले वित्त विभाग में ही संयुक्त सचिव के पद पर तैनात थे. विभाग ने वहीं मुंगेर के डीएम रचना पाटिल को स्थानांतरित करते हुए समान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव पद पर तैनात किया है.

नवीन गए मुंगेर तो हिमांशु को मिला जहानाबाद- आईएएस अधिकारी नवीन कुमार को जहानाबाद से ट्रांसफर कर मुंगेर जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि हिमांशु कुमार राय को जहानाबाद का प्रभार दिया गया है. हिमांशु इससे पहले समान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव पद पर तैनात थे.

इससे पहले बिहार सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश के 22 अंचलाधिकारियों (circle officers) का तबादला किया. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अंचल अधिकारी, प्रभारी अंचल अधिकारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी के पद पोस्टेड बिहार राज्य सेवा के अंचाधिकारियों और इनके ही ग्रेड के अन्य राजस्व अधिकारियों का तबादला किया गया.

Also Read: LJP के बाद अब Bihar Congress में होगी टूट? प्रभारी भक्त चरण दास ने दिया ये जवाब…

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन