गन्ना की खेती करने वालों को सरकार देगी 6 लाख से 1 करोड़ रुपए, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया 

Updated:
विज्ञापन

AI Generated Feature Image

Bihar News: बिहार सरकार ने गुड़ उत्पादन इकाइयों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 दिसंबर कर दी है. योजना के तहत गन्ना पेराई क्षमता के अनुसार 6 लाख से 1 करोड़ रुपये तक अनुदान मिलेगा. किसान और निवेशक ccs.bihar.gov.in पर आवेदन कर ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा दे सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में गुड़ के प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार ने आवेदन की तारीख बढ़ा दी है. अब इच्छुक किसान और इन्वेस्टर 25 दिसंबर तक गन्ना उद्योग विभाग में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सरकार की योजना के तहत अलग-अलग क्षमता वाली गुड़ बनाने की इकाइयों को अनुदान दिया जाएगा. सरकार का कहना है कि इससे गन्ना किसानों को बेहतर कमाई होगी और चीनी उद्योग को मजबूती मिलेगी. 

आपके शहर में

विज्ञापन

कितना मिलेगा अनुदान

योजना में पूंजी लागत का 50% तक अनुदान मिलेगा. गन्ना पेराई क्षमता के आधार पर सहायता राशि कुछ इस प्रकार तय की गई है.  

  • 5 से 20 टन प्रतिदिन क्षमता वाली इकाइयों को अधिकतम 6 लाख रुपये
  • 21 से 40 टन तक क्षमता वालों को अधिकतम 15 लाख रुपये
  • 41 से 60 टन क्षमता वालों को अधिकतम 45 लाख रुपये
  • 60 टन से ज्यादा पेराई वाले यूनिट को 1 करोड़ रुपये तक

Also read: इस गांव का गजब मॉडल! कचरा बना दिया डिजिटल सोना

बढ़ी आवेदन की तारीख 

सरकार ने पहले आवेदन की आखिरी तारीख 25 नवंबर रखी थी, लेकिन इसे बढ़ाकर अब 25 दिसंबर कर दिया गया है. आवेदन ccs.bihar.gov.in पोर्टल पर जमा होंगे. जिन किसानों या निवेशकों को गुड़ उत्पादन इकाई लगानी है, वे तय समय सीमा के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सरकार का दावा है कि इससे ग्रामीण स्तर पर रोजगार भी बढ़ेगा. 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन