ePaper

बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री आज मना रही अपना जन्मदिन, दो बार संभाली सूबे की कमान

Updated at : 01 Jan 2025 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी

Rabri Devi Birthday: राबड़ी देवी का जन्म 1955 में गोपालगंज में हुआ था. वह राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जेल जाने पर 25 जुलाई 1997 को बिहार की मुख्यमंत्री बनी.

विज्ञापन

Rabri Devi Birthday: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी बुधवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस क्रम में उनके आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा है. लोग उनसे मिलकर नए वर्ष और जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर राजद के विधायक मुकेश रौशन पहुंचे और उन्हें नए साल एवं जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. इसके अलावा भी बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पहुंच रहे हैं और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

गोपालगंज में हुआ था राबड़ी देवी का जन्म

राबड़ी देवी का जन्म 1955 में गोपालगंज में हुआ था. राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी 25 जुलाई 1997 को बिहार की मुख्यमंत्री उस समय बनी जब बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में उनके पति को जेल जाना पड़ा था. राबड़ी देवी ने तीन कार्यकाल में मुख्यमंत्री पद सम्भाला. मुख्यमंत्री के रूप में उनका पहला कार्यकाल सिर्फ़ 2 साल का रहा. दूसरे और तीसरे कार्यकाल में उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया. 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में राबड़ी देवी वैशाली के राघोपुर क्षेत्र से निर्वाचित हुईं.

बिहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

लालू यादव ने अपने अंदाज में दी बधाई

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नए साल के मौके पर देशवासियों और बिहार वासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नया साल लोगों के लिए सुख शांति लेकर आए. नए साल में मंगल रहे, यही कामना करते हैं. लालू यादव ने पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई भी दी. लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हमने भी राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई दी है.

इसे भी पढ़ें: बिहार पुलिस के DSP रंजन कुमार ने पेश की मानवता की मिसाल, घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन