ePaper

Warisnagar Election Result 2020: कांटे की टक्कर के बीत जेडीयू के अशोक कुमार जीते

Updated at : 11 Nov 2020 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Politics

Warisnagar Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में समस्तीपुर जिला के विधानसभा क्रम संख्या 132 वारिसनगर सीट पर जदयू-भाकपा माले के बीच कांटे की टक्कर में जेडीयू के अशोक कुमार जीत गये हैं.

विज्ञापन

Warisnagar Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में समस्तीपुर जिला के विधानसभा क्रम संख्या 132 वारिसनगर सीट पर जेडीयू के अशोक कुमार ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाकपा माले के फूलबाबू सिंह को 13801 मतों के अंतर से हरा दिया है. अशोक कुमार को कुल 68356 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे फूल बाबू सिंह को 54555 मत मिले.

वारिसनगर विधानसभा सीट पर जदयू ने अशोक सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था. वहीं, महागठबंधन की ओर से भाकपा माले के फूल बाबू सिंह मैदान में थे. वारिसनगर विधानसभा सीट पर मुस्लिम, कोइरी, ब्राह्मण, पासवान मतदाताओं का प्रभाव अधिक है. किसी भी कैंडिडेट के हार और जीत का फैसला यही तीन जातियां करती आ रही हैं.

पिछले चुनावों की बात करें, तो 2015 में जेडीयू के उम्मीदवार अशोक कुमार ने एलजेपी के चंद्रशेखर राय को हराया था. जेडीयू को 92687 वोट मिले थे. जबकि दूसरे नंबर पर रहे एलजेपी के चंद्रशेखर राय को 34114 वोट मिले थे. हार का अंतर 58573 वोटों का था.

2010 के चुनाव में इस सीट से जदयू के उम्मीदवार अशोक कुमार विधायक चुने गए थे. उन्होंने राजद के गजेंद्र प्रसाद सिंह को हराया था. जहां अशोक कुमार को 46245 मत मिले थे, वहीं गजेंद्र प्रसाद सिंह ने 26745 वोट हासिल किये थे. हार का अंतर 19500 वोटों का था.

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन