महागठबंधन में महा घमासान, दीपंकर ने साधा कांग्रेस पर निशाना, तो कांग्रेस ने राजद को बताया जिम्मेदार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Nov 2020 1:13 PM
कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ी, लेकिन सिर्फ 19 सीटें ही जीत पायी. कांग्रेस 70 सीटें संभाल नहीं पायी.
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद महागठबंधन में महा घमासान मच गया है. माले ने गठबंधन की हार का जिम्मेवार कांग्रेस को बताया है. चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करनेवाली पार्टी माले के मुखिया दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ी, लेकिन सिर्फ 19 सीटें ही जीत पायी. कांग्रेस 70 सीटें संभाल नहीं पायी.
इधर अपने और सहयोगियों के निशाने पर आ चुके कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने कांग्रेस की हार का ठीकरा राजद के माथे पर फोड़ा है. उन्होंने कहा कि राजद ने कांग्रेस को कमजोर सीटें दी थीं.
महागठबंधन की बैइक में जाने से पूर्व पत्रकारों से बात करते हुए सीपीआई एमएल के महासचिव ने दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि कांग्रेस 70 सीटें संभाल नहीं पाई. कांग्रेस का स्ट्राइक रेट जिस तरीके से खराब रहा, उससे यह साफ होता है कांग्रेस के जगह पर उनकी कुछ सीटें वामदल और राजद को मिली होती, तो हम ज्यादा जीते थे. हालांकि अब तो हार की समीक्षा हो रही है.
दूसरी ओर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और चुनाव में अहम जिम्मेवारी निभाने वाले अखिलेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस की हार की जिम्मेवारी सभी की है. अखिलेश ने कहा कि हमलोग जो सीटें चाहते थे, वह हमलोगों को नहीं मिली. कांग्रेस के खाते में कमजोर सीटें आयी. अंतिम में कुछ ऐसी सीटें कांग्रेस को दी गई जिसके बारे में पता ही नहीं था. जिसके कारण पार्टी की हार हुई. इसकी समीक्षा की जा रही है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










