Bihar Election 2020 : गायघाट सीट पर राजद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- 'पर्ची बांटने वक्त पुलिस ने किया लाठीचार्ज'
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Nov 2020 12:37 PM
RJD candidate Bihar chunav 2020, muzaffarpur news : मुजफ्फरपुर के गायघाट सीट से पुलिस लाठीचार्ज की खबर सामनेआई है. राजद कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पर्ची बांटने वक्त पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया. वहीं इस मसले पर अब तक प्रशासन की ओर से कोई बयान नहीं आया है.
Bihar chunav 2020 : मुजफ्फरपुर के गायघाट सीट से पुलिस लाठीचार्ज की खबर सामनेआई है. राजद कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पर्ची बांटने वक्त पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया. वहीं इस मसले पर अब तक प्रशासन की ओर से कोई बयान नहीं आया है.
मिली जानकारी के अनुसार राजद कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गायघाट के कटरा मध्य विद्यालय के पास पुलिस द्वारा वोटिंग पर्चा भरने के कारण लोगों के ऊपर लाठी चार्ज किया, जिससे कई कार्यकर्ता घायल हो गए.
मुजफ्फरपुर के गायघाट सीट पर पर्ची बांट रहे राजद कार्यकर्ताओं का आरोप- पुलिस ने किया लाठीचार्ज.
Video : Madhav@prabhatkhabar pic.twitter.com/doiy2SYZiz— Avinish Mishra (@AvinishIIMC) November 7, 2020
राजद नेताओं ने किया हंगामा– वहीं मामला सामने आने के बाद राजद नेताओं ने हंगामा किया. वहीं इस पूरे मामले पर अब तक प्रशासन ने कोई बयान नहीं दिया है.
मुजफ्फरपुर के गायघाट सीट पर रिकॉर्ड मतदान हो रहा है. यहां से लोजपा के कैंडिडेट कोमल सिंह है, जबकि जदयू की ओर से महेश्वर यादव मैदान में है. जबकि राजद से निरंजन राय है. वहीं कोमल सिंह की मां वीणा देवी वैशाली से सांसद भी है. यह सीट मुजफ्फरपुर की काफी चर्चित सीटों में से एक है. अब तक यहां 25 फीसदी वोटिंग हुआ है.
Posted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










