Parihar Election Result 2020: परिहार में नहीं चला रितु जायसवाल का जादू, बीजेपी की गायत्री देवी चुनाव जीती
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Nov 2020 6:51 PM
Parihar Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: सीतामढ़ी के परिहार सीट पर राजद और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला है. राजद की ओर से सीतामढ़ी की चर्चित मुखिया रितु जायसवाल है, जबकि बीजेपी ने इस सीट से गायत्री देवी को कैंडिडेट बनाया है. माना जा रहा है कि यहां दोनों के बीच कांटे की लड़ाई है.
Bihar Election Result 2020 : सीतामढ़ी के परिहार सीट पर बीजेपी की गायत्री देवी ने राजद के रितु जायसवाल को चुनाव हरा दिया है. रितु जायसवाल (Ritu jaiswal Mukhiya) चुनाव से पहले जेडीयू छोड़कर राजद में शामिल हुई थी.
सीतामढ़ी के परिहार सीट पर राजद और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला था. राजद की ओर से सीतामढ़ी की चर्चित मुखिया रितु जायसवाल चुनावी मैदान में थी, जबकि बीजेपी ने इस सीट से गायत्री देवी को कैंडिडेट बनाया था.
परिहार सीट पर करीब 2 लाख 86 हजार वोट है. 2015 में यहां से बीजेपी के गायत्री देवी ने राजद के रामचंद्र पूर्वे को हराया था. गायत्री देवी को यहां पर 66 हजार वोट मिले थे, जबकि राजद के रामचंद्र पूर्वे को 62 हजार मत प्राप्त हुआ था.
2010 में इस सीट से बीजेपी के रामनरेश यादव ने राजद के रामचंद्र पूर्वे को 4 हजार वोटों से हराया था, हालांकि इस चुनाव में जेडीयू-बीजेपी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रही थी.
Also Read: Keoti Election Result 2020: केवटी में राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी हारे, बीजेपी के मोहन झा जीते
Posted By : Avinish Kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










