Keoti Election Result 2020: केवटी में राजद के अब्‍दुल बारी सिद्दीकी हारे, बीजेपी के मोहन झा जीते

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Nov 2020 4:18 PM

विज्ञापन

Keoti Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में दरभंगा जिला के विधानसभा क्रम संख्या 86 केवटी सीट पर भाजपा के डॉ मुरारी मोहन झा ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के बड़े नेता और पूर्व मंत्री अब्‍दुल बारी सिद्दीकी को हरा दिया है.

केवटी विधानसभा सीट पर भाजपा ने मुरारी मोहन झा को उम्मीदवार बनाया था. राजद ने अब्दुल बारी सिद्दीकी, जन अधिकार पार्टी ने समीउल्ला खान, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने चांद बाबू रहमान को टिकट दिया था.

पिछले चुनावों की बात करें, तो 2015 में राजद के टिकट पर लड़े फराज फातमी ने 68601 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी. वहीं, दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के अशोक कुमार यादव को 60771 वोट मिले थे. हार और जीत का अंतर 7830 वोटों का था.

2010 के चुनाव में इस सीट से भाजपा के अशोक कुमार यादव विधायक चुने गए थे. उन्होंने राजद के फराज फातमी को हराया था. जहां अशोक कुमार यादव को 45791 मत मिले थे, वहीं फराज फातमी ने 45762 वोट हासिल किये थे. यहां हार का अंतर मात्र 29 वोटों का था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन