बिहार विधानसभा चुनाव में मिलेंगी 220 से अधिक सीटें : नित्यानंद राय

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि एनडीए गठबंधन के सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं. यह सभी समर्पित कार्यकर्ता कसबा विधानसभा क्षेत्र में इस बार इतिहास लिखेंगे.

विज्ञापन

पूर्णीया : रविवार को कसबा प्रखंड के गढ़बनैली स्थित बीड़ी जेजानी कॉलेज कॉलेज के प्रांगण में भाजपा का कसबा विधानसभा क्षेत्र वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री सह उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन के सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं. यह सभी समर्पित कार्यकर्ता कसबा विधानसभा क्षेत्र में इस बार इतिहास लिखेंगे. उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में जब वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे, तब उन्होंने कसबा विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का खुद से जायजा लिया था. उन्होंने कहा कि पूरा एनडीए एकजुट है और साथ मिलकर विस चुनाव लड़ेंगे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन