ePaper

Bihar Vidhan Sabha Chunav : अब मुकेश सहनी के वीआईपी को लगा बड़ा झटका! पार्टी के इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

Updated at : 09 Oct 2020 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Vidhan Sabha Chunav : अब मुकेश सहनी के वीआईपी को लगा बड़ा झटका! पार्टी के इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

Bihar vidhan sabha election 2020, mukesh sahani news : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 से पहले विकासशील इंसाफ पार्टी के मुकेश सहनी को बड़ा झटका लगा है. सहनी के पार्टी के दिग्गज नेता राजेश रमैया ने इस्तीफा दे दिया है. रमैया सहनी के एनडीए में जाने से नाराज बताए जा रहे थे.

विज्ञापन

Bihar election 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 से पहले विकासशील इंसाफ पार्टी के मुकेश सहनी को बड़ा झटका लगा है. सहनी के पार्टी के दिग्गज नेता राजेश रमैया ने इस्तीफा दे दिया है. रमैया सहनी के एनडीए में जाने से नाराज बताए जा रहे थे.

वीआइपी के एनडीए में शामिल होते एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राम रमैया ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने बताया कि एनडीए के साथ विचारधारा का मिलान नहीं होता है. इसी कारण इस्तीफा दे रहा हूं.

इधर, मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष विजेंद्र सहनी ने बताया कि राजेश राम रमैया मात्र दो माह पहले पार्टी से जुड़े थे. उन्होंने लिखित इस्तीफा नहीं भेजा है.

सहनी ने लगाया राजद पर आरोप- वहीं मुकेश सहनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी ने हमें लोकसभा चुनाव में भी धोखा था. राष्ट्रीय स्तर की पार्टी कांग्रेस को सीट देने की बात पहले हुई थी, लेकिन उनके साथ भी 58 सीट के साथ ब्लैकमेल किया जा रहा था. लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्वकर्ता के दबाव पर 70 सीट दिया गया. हमारे साथ 25 सीट एवं उपमुख्यमंत्री का वादा करके अंधेरे में रखकर अंतिम समय में पीठ में छुरा घोंपने का काम किया.

Also Read: Bihar Election 2020 : नामांकन के अंतिम दिन उमड़ी उम्मीदारों की भीड़, गया से 19, तो बोधगया से 13 ने भरे पर्चे

Posted By : Avinish Kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन