Live Updates

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 LIVE Updates: महागठबंधन के बाद अब NDA में सुलझा सीट विवाद? जदयू नेताओं से बातचीत के बाद फडणवीस और भूपेंद्र यादव दिल्ली रवाना

Updated:
विज्ञापन

Bihar vidhan sabha Chunav, Bihar Election 2020 Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है, जिसके बाद सभी दल सीट बंटवारे को लेकर युद्ध स्तर पर काम कर रही है. महागठबंधन के बाद अब एनडीए में भी सीट शेयरिंग का विवाद सुलझता नजर आ रहा है. जदयू नेताओं के साथ बैठक के बाद बीजेपी चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस और भूपेंद्र यादव दिल्ली रवाना हो गए. बताया जा रहा है कि आलाकमान के साथ बातचीत के बाद जल्द ही सीट का ऐलान कर दिया जाएगा. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 से जुड़ हर अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए….

विज्ञापन

सीट शेयरिंग पर फैसला आज

एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर कल बीजेपी और जदयू नेता के बीच लंबी बैठक चली। बैठक में बीजेपी की ओर से जहां देवेन्द्र फडणवीस, भूपेंद्र यादव, सुशील मोदी मौजूद थे, वहीं जदयू की ओर से आरसीपी सिंह और ललन सिंह मौजूद रहे.

जदयू ने तेजस्वी को घेरा

महागठबंधन बना भी नहीं कि यह टूट गया. जिस तरह से अति पिछड़ा मुकेश सहनी को भरे मंच पर तेजस्वी यादव ने बेइज्जत किया, ऐसा इतिहास में कभी नहीं हुआ था. लगातार तेजस्वी यादव उनको बरगलाते रहे. महागठबंधन के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने ऐसा कहा. उन्होंने आरोप लगाया कि महादलित, अतिपिछड़ा और सवर्ण से तो तेजस्वी नफरत करते हैं.

चुनाव आयोग ने ने 27 लोगों के चुनाव लड़ने पर लगाया बैन

चुनाव आयोग बिहार में 27 लोगों को चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है. दरअसल पिछले चुनाव में चुनाव खर्च का ब्यौरा नहीं देने के कारण एक्शन लेते हुए चुनाव लड़ने पर बैन लगाया है. आयोग ने सभी लोगों की लिस्ट जिलाधिकारियों के पास भेज दी है. सभी पर 3 साल का प्रतिबंध लगाया गया है. जिन 27 लोगों पर 3 साल तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया है वो 17 अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के हैं

लोजपा संसदीय दल की बैठक टली

एनडीए में सीट बंटवारे के लेकर बना रहस्य अब तक नहीं सुलझा है. एनडीए में लोजपा रहेगी या नहीं रहेगी ये भी आज तय नहीं हो पाया. लोजपा संसदीय टल की बैठक टाल दी गई. बताया गया कि रामविलास पासवानी की तबियत खराब होने के कारण बैठक आयोजित नहीं की गई. इधर, भाजपा-जदयू की बैठक पटना में हुई लेकिन कोई साफ संकेत अब तक नहीं मिला.

तो क्या एनडीए में जाएंगे मुकेश सहनी?

महागठबंधन के बाय बाय बोलने वाले वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष क्या एनडीए में जाएंगे. मुकेश सहनी ने खुद मीडिया से बात करते हुए कहा है कि अपने अगले कदम को लेकर वो रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. चर्चा है कि वीआईपी पार्टी से एनडीए के नेता संपर्क साधने में जुट गये हैं. गौरतलब है एनडीए में भी सीटों के बंटवारे पर पेच फंसा हुआ है. लोजपा कभी भी एनडीए से अलग होने का ऐलान कर सकती है.

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: तेजप्रताप और तेजस्वी की मौजूदगी में हो रहा था सीट बंटवारा, तभी लगने लगे मुर्दाबाद के नारे

चिराग पासवान ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

एनडीए से लोजपा के अलग होने की खबरों के बीच चिराग पासवान ने आज एक बयान जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आभार जताया. इस बयान में चिराग ने लोजपा के घोषणा पत्र के बारे में भी जानकारी दी. बताया गया कि बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन डाक्यूमेंट 2020 चार लाख बिहार वासियों के सुझाव को लेकर बनाया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola