Tejpratap पापा लालू प्रसाद यादव को भगवान मानते हैं लेकिन उनकी तरह किंग नहीं बनना चाहते, क्यों... जानिए इस वीडियो इंटरव्यू से
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Oct 2020 9:48 AM
Bihar vidhan sabha chunav 2020, Tejpratap yadav rjd, video : तेजप्रताप यादव ने कहा कि अगर राजद सरकार में आएगी तो हम किंग नहीं, किंगमेकर बनना चाहेंगे.
Bihar election 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दूसरे चरण का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है. चुनाव को लेकर सभी दल की तैयारी जोरों पर है. वहीं राजद नेता तेजप्रताप यादव ने बिहार चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. तेजप्रताप यादव ने कहा कि अगर राजद सरकार में आएगी तो हम किंग नहीं, किंगमेकर बनना चाहेंगे. भाई तेजस्वी सीएम बनेंगे.
बीबीसी हिंदी से बात करते हुए राजद नेता तेजप्रताप यादव ने कहा है कि चुनाव में अगर राजद जीती तो हमारे भाई तेजस्वी ही राज्य के सीएम होंगे. मैं सीएम नहीं बनना चाहता हूं. तेजप्रताप सीएम क्यों नहीं बनना चाहते हैं? इस सवाल के जवाब में तेजप्रताप ने कहा कि मैं पिताजी (लालू प्रसाद यादव) की तरह किंगमेकर बनना चाहता हूं.
सीट बंटवारे पर हो रही है बातचीत- तेजप्रताप यादव ने महागठबंधन में जारी सीट विवाद पर भी बयान दिया है. तेजप्रताप ने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है, जल्द ही ऐलान हो जाएगा. इसपर अंतिम फैसला तेजस्वी लेंगे.
हसनपुर से लड़ सकते हैं चुनाव- बता दें कि तेजप्रताप यादव इस बार तेजप्रताप यादव हसनपुर से चुनाव लड़ेंगे. तेजप्रताप इस क्षेत्र में कई बार चुनाव अभियान को लेकर भ्रमण भी कर चुके हैं. तेजप्रताप यादव वर्तमान में बिहार विधानसभा के सदस्य हैं और वे 2015 में महुआ सीट से चुनाव जीतकर सदन पहुंचे थे, हालांकि इस बार चुनावी समीकरण को देखते हुए तेजप्रताप महुआ के बजाय समस्तीपुर के हसनपुर से चुनाव लड़ेंगे.
Posted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










