Live Updates

Muzaffarpur Chunav 2020, Live Update: मुजफ्फरपुर के इन सीटों पर वोटिंग समाप्त, जानिए कितना रहा मतदान परसेंट

Updated:
विज्ञापन

Muzaffarpur chunav 2020, Bihar assembly election Live Updates, Breaking news, Voting percentage of second phase Poll, Photos and Videos : बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar vidhansabha chunav) के दूसरे चरण का मतदान समाप्त हो गया है. मुजफ्फरपुर के पांच सीटों पारु, कांटी, मीनापुर, बरुराज और साहेबगंज के लिए वोट संपन्न हो गया है. शाम 6 बजे तक 60 फीसदी वोट पड़े हैं. वहीं कई मतदान केंद्रों पर प्रशासनिक लापारवाही भी देखने को मिली. मुजफ्फरपुर चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

विज्ञापन

60 फीसदी

मुजफ्फरपुर में आज 60 फीसदीमतदान हुआ. मुजफ्फरपुर के पारू, साहेबगंज और मीनापुर में 55% वोटिंग हुआ है.

मुजफ्फरपुर के पांच सीटों पर वोटिंग खत्म हो गया. जिले के पारू, कांटी, साहेबगंज, मीनापुर और बरूराज मेें चुनाव हुआ.

वोटिंग खत्म

मुजफ्फरपुर के नक्सल प्रभावित मीनापुर, पारू और साहेबगंज में वोटिंग समाप्त हो गया. ये तीनों सीट नक्सल प्रभावित इलाकें में है, जिसके कारण ये फैसला आयोग ने लिया

51 फीसदी से अधिक वोटिंग

मुजफ्फरपुर में दोपहर 3 बजे तक बंपर वोटिंग हुई है. जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर में 51 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है. सबसे अधिक मीनापुर में मतदान हुआ है.

साहेबगंज सीट के बूथ नंबर 255 पर भारी हंगामा

मुजफ्फरपुर के नक्सल प्रभावित साहेबगंज सीट के बूथ नंबर 255 पर भारी हंगामा हो गया, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस फोर्स को भेजा गया है.

मीनापुर, पारू और साहेबगंज में चार बजे तक ही वोटिंग

मुजफ्फरपुर के नक्सल प्रभावित मीनापुर, पारू और साहेबगंज में चार बजे तक ही वोटिंग है. इसके बाद इन सीटों पर वोटिंग प्रक्रिया बंद हो जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola