ePaper

Bihar Chunav 2020 के बीच BJP को लगा बड़ा झटका, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी कोरोना पॉजिटिव

Updated at : 22 Oct 2020 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Chunav 2020 के बीच BJP को लगा बड़ा झटका, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी कोरोना पॉजिटिव

Bihar chunav 2020, Sushil Kumar Modi Coronavirus News : बिहार चुनाव के बीच बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. डिप्टी सीएम और पार्टी के स्टार प्रचारक सुशील कुमार मोदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. ये जानकारी सुशील मोदी ने खुद ट्वीट कर दी है. इससे पहले, बीजेपी के शाहनवाज हुसैन कोरोना से संक्रमित पाए गए थे.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2020 : बिहार चुनाव के बीच बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. डिप्टी सीएम और पार्टी के स्टार प्रचारक सुशील कुमार मोदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. ये जानकारी सुशील मोदी ने खुद ट्वीट कर दी है. इससे पहले, बीजेपी के शाहनवाज हुसैन कोरोना से संक्रमित पाए गए थे. Bihar Election 2020 Live News से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि वे कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है. सुशील मोदी ने आगे लिखा है कि वे अभी स्वस्थ्य हैं और आईसीएमआर के नियमों का पालन कर रहे हैं.

सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि उन्हें बहुत माइल्ड फीवर आया, जिसके बाद एम्स मेन भर्ती हुए हैं. सुशील मोदी ने आगे लिखा कि वे जल्द ही स्वस्थ्य होकर चुनावी कैंपेन में शामिल होंगे.

इससे पहले, बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन की रिपोर्ट पॉजिटिव मिला है. यह जानकारी शाहनवाज हुसैन ने खुद ट्वीट कर दी है. शाहनवाज हुसैन ने बताया कि वे कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद डॉक्टरों की निगरानी में उन्हेंं एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. हुसैन के पॉजिटिव आने से कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया.

Also Read: देखें कोरोना काल में हो रहे Bihar Vidhan Parishad Chunav 2020 से जुड़ी कुछ तस्वीरें

आयोग चिंतित– कोरोना काल में हो रहे बिहार विधानसभा चुनाव में इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है. बिहार में स्टार प्रचारकों की रैलियों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है. राजनीतिक दलों की रैलियों में उमड़ रही भारी भीड़ पर चुनाव आयोग चिंता जाहिर की है. चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों से चुनाव प्रचार में कोरोना के दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए कहा है

Posted by : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन