Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: ‘बिहार में का बा’, ‘बिहार में ई बा’ के बाद अब कांग्रेस का ‘का-किये-हो’ अभियान

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: ‘बिहार में का बा’ और ‘बिहार में ई बा’ के बीच कांग्रेस भी अपना अभियान शुरू करने जा रही है.
पटना : विधानसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे अभियान ‘बिहार में का बा’ और ‘बिहार में ई बा’ के बीच कांग्रेस भी अपना अभियान शुरू करने जा रही है.
प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया कि कांग्रेस सोशल मीडिया द्वारा राज्य की एनडीए सरकार के खिलाफ ‘का-किये-हो’ अभियान की शुरुआत की जायेगी.
उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य की एनडीए सरकार के कुशासन से जनता परेशान है. इस प्रताड़ना को आवाज देने के लिए कांग्रेस द्वारा अभियान चलाया जायेगा.
पार्टी द्वारा पोस्टर, बैनर, वीडियाे के माध्यम से एनडीए सरकार के 15 वर्षों के कार्यों को उजागर किया जायेगा. अब जनता सरकार से हिसाब मांगेगी.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




