ePaper

बिहार: आरा में गैंगवार, पुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम, अपराधियों ने युवक को मारी 14 गोलियां

Updated at : 06 Nov 2020 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: आरा में गैंगवार, पुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम, अपराधियों ने युवक को मारी 14 गोलियां

Bihar News : आरा के नगर थाना क्षेत्र के गांगी के समीप आरा-बड़हरा रोड पर शुक्रवार को लगभग 12 बजे हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला.

विज्ञापन

Bihar News : आरा के नगर थाना क्षेत्र के गांगी के समीप आरा-बड़हरा रोड पर शुक्रवार को लगभग 12 बजे हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला. युवक को लगभग 14 गोलियां लगी हैं, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गयी. लोग भागने लगे. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए भाग निकले. युवक की पहचान गौसगंज निवासी धनंजय कुमार के रूप में की गयी है, जो गौसगंज निवासी कामख्या नारायण राम का पुत्र था. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 17 खोखा बरामद किये हैं.

बताया जाता है कि धनंजय आरा-बड़हरा रोड पर गांगी ऑटो स्टैंड के पास खड़ा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से धनंजय जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हवा में हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये. धनंजय गांगी ऑटो स्टैंड पर एजेंट का काम करता था. घटना के बाद उसके घर में कोहराम मचा हुआ है.

Also Read: कोरोना काल में बिहार चुनाव में दिखा ‘वायरस’ का असर, प्रचार के दौरान ये दिग्गज हुए संक्रमित

पुलिस सूत्रों के अनुसार इसी वर्ष आठ जून को हुई मिथुन पासवान की हत्या से भी इस घटना को जोड़कर देखा जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन गहराई से कर रही है. साथ ही मृत धनंजय के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है. इस संबंध में एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन