ePaper

कोरोना काल में बिहार चुनाव में दिखा 'वायरस' का असर, प्रचार के दौरान ये दिग्गज हुए संक्रमित

Updated at : 07 Nov 2020 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
कोरोना काल में बिहार चुनाव में दिखा 'वायरस' का असर, प्रचार के दौरान ये दिग्गज हुए संक्रमित

Bihar Election 2020: बिहार में चुनाव प्रचार और इसकी तैयारी के दौरान आधा दर्जन से ज्यादा दिग्गज नेता कोरोना के चपेट में आ गये हैं.

विज्ञापन

Bihar Election 2020: बिहार में पहले चरण के मतदान के बाद सबकी न‍िगाहें शनिवार को होने वाले तीसरे और अंतिम चरण के मतदान पर हैं. कोरोना काल में हो रहे बिहार विधानसभा चुनाव में इस महामारी का भी असर दिखा. शुक्रवार को कांग्रेस सांसद और बिहार के लिए पार्टी के प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इस प्रकार अब तक बिहार में चुनाव प्रचार और इसकी तैयारी के दौरान आधा दर्जन से ज्यादा दिग्गज नेता कोरोना के चपेट में आ गये हैं.


BJP के 6 से ज्यादा नेता आये कोरोना के चपेट में

कुछ दिनों पहले केन्द्रीय मंत्री और भाजपा की कद्दावर नेता केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अकेल भाजपा के स्टार प्रचारकों में पांच नेता इन दिनों कोरोना की चपेट में आ गए हैं. बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के 30 स्टार प्रचारकों में पांच नेता इन दिनों कोरोना की चपेट में आ चुके हैं.

Also Read: Bihar Election 2020, Live Update: तीसरे चरण का मतदान आज, 78 सीटों पर सात बजे से होगी वोटिंग, नीतीश के 12 मंत्रियों के भाग्य का होगा फैसला

बिहार चुनाव की कमान संभालने वाले महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह मुंबई में ही होम क्वारंटाइन में चले गए थें, जो अब वापस घर लौट चुके हैं.

Also Read: बिहार चुनाव: तीसरे चरण में 361 प्रत्याशी करोड़पति और 31 फीसदी उम्मीदवार दागी, जानें किस पार्टी में कितने हैं शामिल

गौरतलब है कि इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सांसद राजीव प्रताप रूडी और भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन हाल ही में कोरोना की चपेट में आए थें. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद डॉ संजय जायसवाल के अलावा पार्टी के कई नेता कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. वहीं विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी कोरोना पॉजिटिव हो गए थें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन